Home Blog Page 14

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा*

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

 

बीजापुर दिनांक 27 मई 2026

बीजापुर: श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को पत्रकार भवन, बीजापुर स्थित प्रेस क्लब में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संघ के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में संगठन एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिले में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों, प्रशासनिक कम्युनिकेशन गैप तथा पत्रकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार सदस्यों के हितों एवं पत्रकार सुरक्षा से संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई तथा वर्तमान परिस्थितियों में संगठन की भूमिका को लेकर विचार रखे गए।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकता और सक्रियता आने वाले समय में पत्रकार साथियों की मजबूती के रूप में कार्य करेगी।

बैठक में जमीनी हकीकत पर आधारित पत्रकारिता, जनता से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही पत्रकारों से अपील की गई कि वे समाजहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता का निर्वहन करें।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जिला संरक्षक, याकूब खान, जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, श्याम करकू, रामचन्द्रम एरोला, जिला सचिव महासचिव सतीश अल्लूर, मुख्तार खान सहित सन्नू हेमला जिला सचिव , राजेश कुमार झाड़ी, सतीश मोरला, सदाशिव राना , इमराम खान, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*62 लाख रुपये के गबन मामले में निलंबित सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग तेज ,भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने नगर पंचायत प्रशासन पर साधा निशाना* , बीजापुर जिले भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर,

0

*62 लाख रुपये के गबन मामले में निलंबित सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग तेज ,भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने नगर पंचायत प्रशासन पर साधा निशाना*

, बीजापुर जिले भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर,

बीजापुर, भोपाल पटनम दिनांक 27 मई 2026

भोपालपटनम :  भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पंचायत भोपालपटनम के सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने सीएमओ द्वारा निर्माण कार्यों में मनमानी करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सीएमओ 62 लाख रुपये के गबन जैसी गंभीर वित्तीय अनियमितता करने की हिम्मत कर सकते हैं, तो यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चुने हुए 15 जनप्रतिनिधियों की राशि में कथित रूप से 62 लाख रुपये का गबन किया गया है, जो बेहद गंभीर मामला है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने कहा कि इस मामले में केवल निलंबन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि संबंधित सीएमओ को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही गबन की गई 62 लाख रुपये की राशि ब्याज सहित वसूल कर नगर के विकास कार्यों में उपयोग किए जाने की मांग भी उन्होंने की।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

*बड़ी कार्यवाही ,भोपालपटनम नगर पंचायत CMO विकास पाटले और लेखापाल सूर्य किरण चिडेम तत्काल प्रभाव से निलंबित* ,बीजापुर जिले, भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर,

0

*बड़ी कार्यवाही ,भोपालपटनम नगर पंचायत CMO विकास पाटले और लेखापाल सूर्य किरण चिडेम तत्काल प्रभाव से निलंबित*

,बीजापुर जिले, भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर,

 

*62 लाख रुपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता और बिना सक्षम स्वीकृति 15वें वित्त आयोग की राशि आहरण करने का मामला; मंत्रालय से आदेश जारी*

 

 

बीजापुर, भोपाल पटनम दिनांक 27 मई 2026

बीजापुर भोपाल पटनम :  छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत भोपालपटनम के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) श्री विकास पाटले और लेखापाल श्री सूर्य किरण चिडेम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

दोनों अधिकारियों पर 15 वें वित्त आयोग की राशि के नियम विरुद्ध आहरण और करीब 62.00 लाख रुपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप है।

 

प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों को गंभीर कदाचार और वित्तीय गड़बड़ी का दोषी पाया गया है।

 

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश (क्रमांक: GENS-11/5033/2026-UAD) के अनुसार, श्री विकास पाटले और श्री सूर्य किरण चिडेम के खिलाफ पार्षदों ने संदेहस्पद तरीके से मांग पत्र तैयार कर सामग्री क्रय करने, भंडार क्रय नियमों व निर्धारित प्रक्रियाओं का खुला उल्लंघन करने की शिकायत की थी।

 

इसके साथ ही इन अधिकारियों पर अटल चौक स्थापना कार्य में मद परिवर्तन कर, बिना सक्षम स्वीकृति के 15 वें वित्त आयोग की राशि का भुगतान करने और बिना अवकाश स्वीकृत कराए अवधि का अग्रिम वेतन आहरण करने जैसे बेहद गंभीर आरोप हैं।

 

इन नियमों का किया उल्लंघन: छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अनुसार, अधिकारियों का यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

 

इसके मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका (कार्यपालन/यांत्रिकी/स्वास्थ्य) सेवा, भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम 2017 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम 1968 के तहत यह निलंबन की सख्त कार्रवाई की गई है।

 

*जगदलपुर रहेगा मुख्यालय: निलंबन की इस अवधि के दौरान दोनों निलंबित अधिकारियों श्री विकास पाटले एवं श्री सूर्य किरण चिडेम का संयुक्त मुख्यालय, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है।

 

निलंबन अवधि में नियमानुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

मंत्रालय के उपसचिव द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि माननीय उपमुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग), संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, और संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर को आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई और समय-सीमा में आरोप पत्र का प्रारूप तैयार कर भेजने हेतु प्रेषित कर दी गई है।

 

इस बड़ी कार्रवाई के बाद से बीजापुर जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

*सर्गीपाल तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 800 बोरी तेंदूपत्ता जलकर खाक* ,बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

0

*सर्गीपाल तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 800 बोरी तेंदूपत्ता जलकर खाक*

 

,बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

 

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 27 मई 2026,

 

जगदलपुर: जिले के सर्गीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया,

 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखी लगभग 800 बोरी तेंदूपत्ता आग की चपेट में आ गई।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

 

टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता जलकर खाक हो चुका था।

 

प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने आग लगने की घटना को संदिग्ध माना है।

 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आग जानबूझकर लगाए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

 

घटना के बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

 

वहीं, आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।

 

इलाके के लोगों में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न* ,बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न*

,बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

 

*बैठक में खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा*

 

जिला बीजापुर  दिनांक 27 मई 2026

बीजापुर@ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को पत्रकार भवन, बीजापुर स्थित प्रेस क्लब में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संघ के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में संगठन एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिले में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों, प्रशासनिक कम्युनिकेशन गैप तथा पत्रकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार सदस्यों के हितों एवं पत्रकार सुरक्षा से संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई तथा वर्तमान परिस्थितियों में संगठन की भूमिका को लेकर विचार रखे गए।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकता और सक्रियता आने वाले समय में पत्रकार साथियों की मजबूती के रूप में कार्य करेगी।

बैठक में जमीनी हकीकत पर आधारित पत्रकारिता, जनता से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया ,साथ ही पत्रकारों से अपील की गई कि वे समाजहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता का निर्वहन करें।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जिला संरक्षक, याकूब खान, जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, श्याम करकू, रामचन्द्रम एरोला, जिला सचिव महासचिव सतीश अल्लूर, मुख्तार खान सहित सन्नू हेमला जिला सचिव , राजेश कुमार झाड़ी, सतीश मोरला, सदाशिव राना , इमराम खान, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*मोहला —थाना प्रभारी संजय कुमार यादव की सराहनीय पहल: सुदूर अंचल में पुलिस की चौपाल, बच्चों को खेल सामग्री वितरित कर दिया जागरूकता का संदेश*

0

मनीष कौशिक

मोहला—कभी-कभी किसी छोटी पहल का असर बहुत गहरा होता है। आज थाना सीतागांव क्षेत्र के ग्राम पीटेमेटा और ग्राम पंचायत हलोरा में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला जहाँ पुलिस वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि एक मित्र,मार्गदर्शक, और रक्षक के रूप में दिखाई दी। सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम ने दूरस्थ अंचल के ग्रामीणों के दिलों में विश्वास की नई किरण जगाई।

*जब बच्चे मुस्कुराए पहाड़ों के बीच खुशियों की गूंज उठी*

कार्यक्रम के दौरान सीतागांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव स्वयं बच्चों के बीच पहुंचे।जब उन्होंने अपने हाथों से छोटे-छोटे बच्चों को बैट, बॉल और स्टंप भेंट किए, तो दूर सन्नाटे वाले इस गांव में बच्चों की हंसी ऐसी गूंजी जैसे बरसों बाद कोई त्योहार आया हो कुछ बच्चों ने बल्ला हाथ में लेते ही ऐसे झटके से हवा में घुमाया, मानो उनके सपनों को आज पंख मिल गए हों ग्रामीणों की आंखों में भी वह चमक साफ़ दिखाई दे रही थी क्योंकि आज पुलिस उनके द्वार दोस्त बनकर आई थी।

*साइबर अपराध पर सशक्त संदेश: “हम जागरूक हैं, हम सुरक्षित हैं”*

पुलिस टीम ने ग्रामीणों और बच्चों को बेहद सरल भाषा में साइबर अपराधों की दुनिया समझाई फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी शेयर करने का खतरा, सोशल मीडिया पर छिपे जोखिम हर बात ऐसे बताई गई कि ग्रामीण तुरंत समझ सकें और तुरंत सावधान भी हो जाएं।पुलिस ने कहा“किसी भी ठगी की स्थिति में डरो मत, 1930 पर कॉल करो… हम आपके साथ खड़े हैं।”यह बात सुनकर कई ग्रामीणों में राहत का भाव देखने को मिला, मानो किसी ने उनके डर के बोझ को हल्का कर दिया हो।

*नशा मुक्ति: युवाओं के सपनों को बचाने की भावुक अपील*

नशा मुक्ति सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और ग्रामीणों से सीधे दिल को छू लेने वाली बातें कीं कि कैसे नशा केवल शरीर नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों को बच्चों के भविष्य को और माता-पिता की उम्मीदों को धीरे-धीरे खा जाता है।एक क्षण ऐसा भी आया जब पुलिस अधिकारी ने कुछ बच्चों की ओर इशारा करते हुए कहा “इनकी आंखों में जो चमक है… इन्हें कभी नशे की आग के करीब मत जाने देना।”ग्रामीण सिर हिलाते रहे माहौल भावुक हो उठा।

*महिला सुरक्षा: भरोसे की दीवार और मजबूत हुई*

महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और अपराध की स्थिति में मदद के रास्ते समझाए गए पुलिस ने साफ कहा“आप अकेली नहीं हैं। कोई समस्या हो तो तुरंत हमसे संपर्क करें हम आपके लिए हैं।”कई महिलाओं ने पहली बार इतने सहज माहौल में अपने सवाल पूछे।

*गांव का पूरा परिवार बना कार्यक्रम का हिस्सा*

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हलोरा की सरपंच रमिला तुलावी, मितानिन गेंदकुंवर घावड़े, ग्राम पटेल दयाराम तुलावी, कड़री ईशुराम तुलावी सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे सभी ने पुलिस की इस मानवीय पहल को दिल से सराहा।

*एक ग्रामीण महिला ने नम आँखों से कहा*

“पहली बार लगता है पुलिस हमारे गांव अपनेपन के साथ आई है।”मुख्य उद्देश्य—सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक रिश्ता इस कार्यक्रम की गूंज सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों तक महसूस होगी इसका उद्देश्य था दूरस्थ अंचलों में पुलिस व ग्रामीणों के बीच भरोसा बनाना बच्चों को सकारात्मक दिशा देना साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर जागरूकता फैलाना और सबसे महत्वपूर्ण मानवीय संवेदना के साथ पुलिस-जन संबंधों को नई ऊँचाई देना

*मद्देड़ तालाब का जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर ,530 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, 299 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

*मद्देड़ तालाब का जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर ,530 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, 299 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ*

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर

 

बीजापुर 27 मई 2026

जल संसाधन विभाग बीजापुर द्वारा विकासखण्ड भोपालपटनम अंतर्गत मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण किया जा रहा है। लगभग 370.55 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत यह कार्य 23 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें अब तक 71 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने के बाद ग्राम तमलापल्ली, मद्देड़, संगमपल्ली एवं बारेगुड़ा के लगभग 299 कृषकों को सीधा लाभ मिलेगा। तालाब के जिर्णाेद्धार से 530 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की खेती अधिक सशक्त और उत्पादक बनेगी।

मद्देड़ तालाब केवल सिंचाई का माध्यम नहीं बनेगा, बल्कि जल संवर्धन और निस्तारी जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी मजबूत करेगा। इससे ग्रामीणों को वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा कृषि आधारित आजीविका को नई मजबूती मिलेगी। क्षेत्र के किसानों में योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब के पुनर्जीवन से खेती में सुधार होगा और आने वाले समय में उत्पादन एवं आय दोनों में वृद्धि होगी। यह योजना क्षेत्र में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

हर खबर पर नजर…. DMF की राशि का बंदरबांट कर अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से आदिवासी अंचल में गुणवत्ताहीन कार्य कराए जा रहे हैं। आर एल कुलदीप की खबर….

0

DMF की राशि का बंदरबांट कर अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से आदिवासी अंचल में गुणवत्ताहीन कार्य कराए जा रहे हैं।

जनपद में DMF की राशि से बड़ा खेल: 8.15 लाख के आयरन रिमूवल प्लांट की जगह पंचायतों में लगा 6×6 का डिब्बा, 4.075 लाख का भुगतान पहले ही

पटेली, लिमऊडीह, उकारी समेत 6 पंचायतों में जनवरी से स्वीकृत योजना का बुरा हाल, सूचना पटल तक नहीं लगा, जनपद अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

डौंडी

आदिवासी विकासखंड डौंडी में जिला खनिज संस्थान न्यास मद यानी DMF की राशि के दुरुपयोग का एक और बड़ा मामला सामने आया है। नर्रालगुड़ा में सीसी रोड और ओपन जिम के बाद अब आयरन रिमूवल प्लांट की स्थापना में भारी अनियमितता उजागर हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जनपद पंचायत डौंडी के अंतर्गत पटेली, लिमऊडीह, उकारी, पचेड़ा, पथरटोला, सुडोनगर सहित करीब आधा दर्जन पंचायतों में जनवरी 2025 से आयरन रिमूवल प्लांट की स्थापना के लिए प्रति पंचायत 8.15 लाख रुपये की राशि DMF मद से स्वीकृत की गई थी।

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को आयरन युक्त पानी से निजात दिलाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था। लेकिन स्वीकृति के 15 महीने बाद भी जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है।उक्त कार्य में सामने आई खामियां:

पहला सिर्फ डिब्बा लगा, प्लांट गायब: जिन स्थानों पर आयरन रिमूवल प्लांट लगना था, वहां पर 8.15 लाख की योजना के नाम पर मात्र 6×6 फीट का एक लोहे का बॉक्स रखकर खानापूर्ति कर दी गई है।

दूसरा सूचना पटल नहीं: किसी भी पंचायत में कार्य स्थल पर सूचना पटल नहीं लगाया गया है। नियमानुसार कार्य का नाम, लागत, एजेंसी और समय-सीमा का उल्लेख होना अनिवार्य है, लेकिन यहां पूरी तरह गोपनीयता बरती गई।

तीसरा काम अधूरा, भुगतान पूरा: सबसे गंभीर बात यह है कि प्लांट चालू होना तो दूर, उसका ढांचा तक पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद संबंधित पंचायतों द्वारा ठेकेदार को प्रति प्लांट 4.075 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

चौथा गुणवत्ता पर सवाल: जो 6×6 का बॉक्स लगाया गया है, उसकी गुणवत्ता और क्षमता पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। इतनी छोटी संरचना से पूरे गांव को आयरन मुक्त पानी मिलना संभव नहीं है।

जनपद अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, “मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। 8.15 लाख की योजना में सिर्फ डिब्बा लगा है और 4.075 लाख का भुगतान भी हो गया है, यह बेहद गंभीर है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और ग्रामीणों को उनका हक दिलाया जाएगा।”

ग्रामीणों के बीच उठ रहे हैं ये बड़े सवाल:

8.15 लाख रुपये की लागत वाले प्लांट की जगह 6×6 फीट का बॉक्स किसके आदेश पर लगाया गया? जब कार्य 20% भी पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार को 50% यानी 4.075 लाख रुपये का भुगतान किस नियम के तहत किया गया?

सूचना पटल न लगाकर योजना की जानकारी ग्रामीणों से क्यों छिपाई गई?

क्या प्राक्कलन के अनुरूप कार्य हुआ है? यदि हां, तो प्राक्कलन की प्रति पंचायत में क्यों उपलब्ध नहीं है?

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि DMF की राशि का बंदरबांट कर अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से आदिवासी अंचल में गुणवत्ताहीन कार्य कराए जा रहे हैं। नर्रालगुड़ा के बाद अब ये दूसरा बड़ा मामला है, जिससे DMF मद के कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए है

 

 

इस मामले में जनपद पंचायत डौंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डी. डी. मंडले ने कहा कि —

“उक्त मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित पंचायतों से जानकारी मांगी गई है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार समुचित कार्यवाही की जाएगी।”

अब इस पूरे मामले में जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की नजर बनी हुई है।

माँ और नन्हें शिशु की सुरक्षित देखभाल के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम मे अंचल की सबसे बड़ी टीम 24 घंटे रहते है उपलब्ध..

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

माँ और नन्हें शिशु की सुरक्षित देखभाल

हमारे अनुभवी और समर्पित विशेषज्ञों के साथ

अंचल की सबसे बड़ी टीम

24 घंटे उपलब्ध

डॉ. भारती अग्रवाल

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

डॉ. श्रद्धा चांडक

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

डॉ. अमित अग्रवाल

शिशु रोग विशेषज्ञ

डॉ. मुकेश ठाकुर

शिशु रोग विशेषज्ञ

डॉ. संतोष घोरमारे

शिशु रोग विशेषज्ञ

• गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच

• 24/7 सुरक्षित और सुविधाजनक डिलीवरी सेवाएं

• नवजात शिशु की विशेष देखभाल

• NICU

• टीकाकरण एवं पोषण सलाह

• स्तनपान पर सही मार्गदर्शन

चाहे समय कितना भी कठिन हो,

हमारी टीम देगी भरोसेमंद इलाज

आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

84618-11000, 90396-45760, 77730-86100

डीएमएफ मद अंतर्गत सहायक ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के लिए आवेदन आमंत्रित,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

डीएमएफ मद अंतर्गत सहायक ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के लिए आवेदन आमंत्रित,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,- जिला बीजापुर अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यानिकी क्षेत्र विस्तार, विभागीय/केन्द्रीय योजनाओं के शतप्रतिशत क्रियान्वयन करने हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डीएमएफ मद अन्तर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के रिक्त पदों पर मासिक मानदेय आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला बीजापुर में 15 जून 2026 समय प्राप्तः 11 बजे से सायं 5ः30 बजे तक संबंधित पद के विरूद्ध भर्ती हेतु शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियों के साथ स्वप्रमाणित एक सेट निर्धारित समय तक रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। वहीं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून तथा प्राप्त आवेदनों की सूची का प्रकाशन 18 जून, दावाआपत्ति की अंतिम तिथि 22 जून एवं दावाआपत्ति उपरांत साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची 24 जून 2026 तक उपलब्ध करायी जाएगी। साक्षात्कार हेतु 29 एवं 30 जून 2026 प्रातः 11 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईड bijapur.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। अथवा कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर, सहायक संचालक उद्यान जिला बीजापुर के सूचना पटल देख सकते हैं।

*मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट* *आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में कलेक्टर विश्वदीप ने दिए व्यापक तैयारी के निर्देश*,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट*

*आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में कलेक्टर विश्वदीप ने दिए व्यापक तैयारी के निर्देश*,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,
आगामी मानसून एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में मंगलवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में आयोजित आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में जिलेभर में मानसून पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश देवांगन ने सभी तहसीलों में वर्षा मापी यंत्रों के नियमित संधारण एवं संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि चिन्हित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयों, खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों के लिए सुरक्षित एवं अच्छी स्थिति वाले शासकीय भवनों का चिन्हांकन करने, गांवों में कुशल तैराकों की सूची एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध रखने तथा आवश्यकतानुसार मोटर बोट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार आगामी 1 जून से वर्षा की दैनिक रिपोर्ट नियमित रूप से प्रेषित की जाएगी। संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल ने कहा कि बाढ़ अथवा अन्य आपदा की स्थिति में सभी विभाग पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय बनाए रखें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र अग्रवाल सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हर खबर पर नजर…कांकेर जिला के विभागीय अधिकारीयों पर कमीनखोरी का गंभीर आरोप। आर एल कुलदीप की खबर..।

0

कांकेर जिला के विभागीय अधिकारीयों पर कमीनखोरी का गंभीर आरोप।

 

दुर्गूकोंदल

जनपद सदस्य, संचार संचार एवं सकर्म सभापति जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल विकास राजू नायक ने

कहा कि ग्राम पंचायत के सरपंच अपने पंचायत के विकास के लिए प्रस्ताव लेकर जिला पंचायत पहुंचते हैं, फिर भी स्वीकृति नहीं मिलती है, लेकिन वही पंचायत के प्रस्ताव को बाहरी ठेकेदार लेकर जिला कार्यालय पहुंचकर कर निर्माण कार्य स्वीकृत करा लेते हैं। विकासखंड दुर्गूकोंदल में टीना शेड निर्माण कार्य अंतागढ़, कोरर, कांकेर, बालोद, रायपुर के ठेकेदार कर रहे हैं। निर्माण कार्य घटिया स्तर की है, अधिकारी सरपंचों की नहीं सुनते हैं, हमारी बात नहीं सुनते हैं, और बाहरी ठेकेदार की बात और मांग को मानकर कार्यादेश देते हैं। ये कमीशननखोरी है। खनिज न्यास निधि प्रभावित क्षेत्र के लिए है। प्रभावित क्षेत्र की जनता और सरपंचों के मांग आधार पर स्वीकृत होनी चाहिए। लेकिन स्वीकृति ठेकेदारों के माध्यम से होती है। इसका विरोध करता हूं। अधिकारी निर्वाचित सरपंचों को महत्व दें। कमीशनखोर ठेकेदारों से सांठगांठ का खेल नहीं चलेगी।*

*मोहला—शासकीय तालाबों को मछली पालन हेतु पट्टे पर करें प्रदान, मिलेगा रोजगार- कलेक्टर तुलिका प्रजापति*

0

मनीष कौशिक

मोहला — सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाडुला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से पहले कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आमाडुला क्लस्टर की 13 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की बैठक लेकर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी तथा क्षेत्र के सरपंच उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिक मिल रही हैं, उनका त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल संरक्षण और जल संचयन के स्थायी उपायों पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायतों को तालाब, कुएं और अन्य जल संरक्षण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि क्षेत्र में जल स्तर में सुधार लाया जा सके। कलेक्टर ने सभी सरपंचों से गांवों में नियमित मुनादी कराकर प्रत्येक माह ग्राम सचिवालय आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं, विकास योजनाओं और आवश्यक कार्यों पर स्थानीय स्तर पर चर्चा कर तेजी से समाधान किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवास निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण पूर्ण होने से आगामी स्वीकृतियों में भी सुविधा मिलेगी। बैठक में कोरिया मॉडल के तहत खेतों में गड्ढे बनाकर जल संचयन की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा आधार अपडेट, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सरपंचों से किसानों को एग्रीस्टैक में पंजीयन के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसानों को आसानी होगी।कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले शासकीय तालाबों को मछली पालन हेतु मछुआ समूहों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को पट्टे पर दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे स्थानीय समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा ग्राम पंचायतों को आय अर्जित करने में भी सहायता मिलेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा एवं अन्य सरल राजस्व प्रकरणों का निराकरण पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को त्वरित सुविधा मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में ग्रामीणों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

*हर बच्चा पढ़े, हर सपना सजे” : कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर की अपील, शासकीय विद्यालयों में दिलाएं अधिक से अधिक प्रवेश* कांकेर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

0

*हर बच्चा पढ़े, हर सपना सजे” : कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर की अपील, शासकीय विद्यालयों में दिलाएं अधिक से अधिक प्रवेश*

कांकेर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

 

*कांकेर को शिक्षा के उजाले से आलोकित बनाने जिला प्रशासन का अभियान, पालकों से शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता देने की अपील*

 

*हमर लक्ष्य’ और ‘सुपर-60 मॉडल स्कूल’ से संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य, कलेक्टर ने शिक्षा को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान*

 

*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और निःशुल्क सुविधाएं: शासकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल*

 

कांकेर, 25 मई 2026।

जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के समस्त पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में शासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली ऐसी शक्ति है, जो प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा और संभावनाओं को निखारने का कार्य करती है।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि वर्तमान समय में कांकेर जिले के शासकीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर अवसरों के साथ निरंतर प्रगति कर रहे हैं। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग मिलकर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक नवाचार और योजनाएं संचालित कर रहे हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को सीधे मिल रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा विभाग के शिक्षक इन दिनों जनगणना कार्य के दौरान घर-घर पहुंच रहे हैं। इस अवसर का उपयोग करते हुए उन्हें प्रत्येक परिवार से बच्चों की शिक्षा के संबंध में संवाद स्थापित करने तथा शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी देकर प्रवेश के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में संचालित “हमर लक्ष्य” योजना विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं “सुपर-60 मॉडल स्कूल” के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अध्ययन कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।जिले में संचालित सीबीएसई पैटर्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, इग्नाइट स्कूल, एकलव्य विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण प्रदान कर रहे हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए छात्रावास, आवासीय विद्यालय, आश्रम शालाओं में भोजन, आवास एवं शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, डिजिटल शिक्षण सुविधाएं एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।

कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “हर बच्चा पढ़े, हर सपना सजे और कांकेर शिक्षा के उजाले से आलोकित हो।”

अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर:

📞 7389562231, 6264092516

*झीरम घाटी के अमर शहीद महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि, फरसपाल में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक सावित्री मंडावी हुईं शामिल* दीपक मरकाम की खबर 

0

*झीरम घाटी के अमर शहीद महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि, फरसपाल में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक सावित्री मंडावी हुईं शामिल*

दीपक मरकाम की खबर

 

*महेंद्र कर्मा के बलिदान को किया नमन, फरसपाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित*

 

*झीरम के शहीदों की स्मृति में जुटे कांग्रेसजन, विधायक सावित्री मंडावी ने अर्पित की श्रद्धांजलि*

 

*लोकतंत्र और जनसेवा के प्रतीक थे महेंद्र कर्मा : सावित्री मंडावी*

 

दुर्गूकोंदल, 25 मई 2026।

झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं जननायक स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की पुण्यतिथि पर सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के ग्राम फरसपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी विशेष रूप से शामिल हुईं और स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने झीरम घाटी की दुखद घटना को याद करते हुए शहीद महेंद्र कर्मा के योगदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र कर्मा ने आदिवासी समाज, क्षेत्रीय विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष, साहस और जनसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र कर्मा केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जनभावनाओं के सच्चे प्रतिनिधि और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज थे। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी की घटना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की एक दर्दनाक घटना है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों का बलिदान समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अमिट मिसाल है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में महेंद्र नायक (कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर), समीर बंछोर (एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष), तुषार मंडावी, विकास मंडावी, शिव सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय रहा, जहां उपस्थित जनसमूह ने शहीद नेता को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

*समाधान शिविर में पुनर्वासित युवाओं और ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ*,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

*समाधान शिविर में पुनर्वासित युवाओं और ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ*,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

*“योजनाओं की जानकारी ही विकास की पहली सीढ़ी” – कलेक्टर विश्वदीप*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,
सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को नैमेड़ में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए जनसुविधाओं और शासकीय योजनाओं का बड़ा मंच बनकर उभरा। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं का लाभ लिया तथा सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों की मांगों
पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

*ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग*

नैमेड़ पंचायत में आयोजित इस शिविर में एरमनार, दुगोली, मिड़ते, कडेर, कैका, पेद्दाकोड़ेपाल, पालनार, मूसालूर एवं पापनपाल सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

*“जानकारी होगी तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ” – कलेक्टर*

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करने और योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वयं ग्रामीणों तक पहुंचा है, इसलिए दस्तावेज बनाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी विभाग एक ही मंच पर मौजूद हैं, जिससे ग्रामीणों को त्वरित सुविधा मिल सके।

*बैंक खाता, आधार और श्रम कार्ड की उपयोगिता बताई*

कलेक्टर ने कहा कि आज अधिकांश शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से दिया जाता है। मनरेगा, तेंदूपत्ता संग्रहण सहित विभिन्न योजनाओं की राशि अब नगद के बजाय बैंक खातों में जमा होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का बैंक खाता होना आवश्यक है

उन्होंने ग्रामीणों को आधार कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा महतारी वंदन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

*पुनर्वासित युवाओं और महिलाओं को मिला लाभ*

शिविर में पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के उपरांत सिलाई मशीन वितरित की गई। वहीं राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को श्रम कार्ड प्रदान किए गए।

इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए—

राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण

कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र

मत्स्य विभाग द्वारा महिला समूहों को जाल एवं आईस बॉक्स

शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड

पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर की चाबी वितरण
यातायात विभाग द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया
वहीं बस्तर मुन्ने के तहत बनाए गए राशन कार्ड का वितरण भी किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

*जनप्रतिनिधियों ने भी किया ग्रामीणों को जागरूक*

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, सदस्य श्री अनिल नक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

*वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित*

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार झा एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, सीईओ जनपद पंचायत श्री हिमांशु साहू सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

*ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, दस्तावेज निर्माण और त्वरित समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है, जो ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बिग ब्रेकिंग खास खबर आर एल कुलदीप के ग्राऊंड खबर  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या लोक निर्माण विभाग की सड़कें — हर तरफ भ्रष्टाचार की परतें चढ़ती जा रही हैं। अधिकारी मौन क्यो…..? उठते है कई सवाल…।

0

बिग ब्रेकिंग खास खबर आर एल कुलदीप के ग्राऊंड खबर

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या लोक निर्माण विभाग की सड़कें —

हर तरफ भ्रष्टाचार की परतें चढ़ती जा रही हैं। अधिकारी मौन क्यो…..?

कांकेर:-

सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों के खेल,

ठेकेदार, अधिकारी, कर्मचारी, नेता और जनप्रतिनिधि हो रहे मालामाल…

 

लेकिन जनता?

अपने ही हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते हो रही कंगाल।

 

घटिया निर्माण, अधूरी सड़कें, पहली बारिश में उखड़ती डामर —

आखिर कब तक जनता यूँ ही ठगी जाती रहेगी?

 

📸 तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कहीं गिट्टी उखड़ रही है तो कहीं पैचवर्क पहली नजर में ही कमजोर दिखाई दे रहा है।

 

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर ✍️

आर एल कुलदीप

मो. 6267855263 / 9479083919

*बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग कई हजारों बोरी जलकर खाक,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

*बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग कई हजारों बोरी जलकर खाक,*

 

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

 

 

अनुमान 10 ,12 करोड़ से अधिक नुकसान की आशंका,

 

बीजापुर, 25 मई

 

बीजापुर जिले के ग्राम ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखी हजारों बोरी तेंदूपत्ता उसकी चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई।

 

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 10 से 12 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।

 

आग की लपटें काफी तेज होने के कारण उसे बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

 

 

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

 

प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

 

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

 

घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

*समाधान शिविर में पुनर्वासित युवाओं और ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, जानकारी ही विकास की पहली सीढ़ी” – कलेक्टर विश्वदीप* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

*समाधान शिविर में पुनर्वासित युवाओं और ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, जानकारी ही विकास की पहली सीढ़ी” – कलेक्टर विश्वदीप*

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर

 

बीजापुर, 25 मई 2026/

सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को नैमेड़ में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए जनसुविधाओं और शासकीय योजनाओं का बड़ा मंच बनकर उभरा। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं का लाभ लिया तथा सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग,

नैमेड़ पंचायत में आयोजित इस शिविर में एरमनार, दुगोली, मिड़ते, कडेर, कैका, पेद्दाकोड़ेपाल, पालनार, मूसालूर एवं पापनपाल सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

जानकारी होगी तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ” – कलेक्टर,

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करने और योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वयं ग्रामीणों तक पहुंचा है, इसलिए दस्तावेज बनाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी विभाग एक ही मंच पर मौजूद हैं, जिससे ग्रामीणों को त्वरित सुविधा मिल सके।

बैंक खाता, आधार और श्रम कार्ड की उपयोगिता बताई,

 

कलेक्टर ने कहा कि आज अधिकांश शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से दिया जाता है। मनरेगा, तेंदूपत्ता संग्रहण सहित विभिन्न योजनाओं की राशि अब नगद के बजाय बैंक खातों में जमा होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का बैंक खाता होना आवश्यक है

 

उन्होंने ग्रामीणों को आधार कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा महतारी वंदन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पुनर्वासित युवाओं और महिलाओं को मिला लाभ,

शिविर में पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के उपरांत सिलाई मशीन वितरित की गई। वहीं राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को श्रम कार्ड प्रदान किए गए।

 

इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए—

 

राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब,

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण,

कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र,

मत्स्य विभाग द्वारा महिला समूहों को जाल एवं आईस बॉक्स,

शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड,

पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर की चाबी वितरण,

यातायात विभाग द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया ,

वहीं बस्तर मुन्ने के तहत बनाए गए राशन कार्ड का वितरण भी किया गया।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

 

 

*जनप्रतिनिधियों ने भी किया ग्रामीणों को जागरूक,

 

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, सदस्य श्री अनिल नक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

 

जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

 

*वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित,

 

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार झा एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, सीईओ जनपद पंचायत श्री हिमांशु साहू सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

*ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,

 

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, दस्तावेज निर्माण और त्वरित समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है, जो ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*जिला चिकित्सालय बीजापुर में जटिल सर्जरी सफल, गंभीर अवस्था में भर्ती युवक को मिला नया जीवन* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

*जिला चिकित्सालय बीजापुर में जटिल सर्जरी सफल, गंभीर अवस्था में भर्ती युवक को मिला नया जीवन*

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर

*गैंग्रीनस सिग्मॉइड वॉल्वुलस जैसी गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्परता से बची मरीज की जान*

 

बीजापुर, 25 मई 2026/

जिला चिकित्सालय बीजापुर में एक बार फिर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गंभीर एवं जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। विकासखंड उसूर के निवासी 25 वर्षीय सुरेश कारम को पेट दर्द, पेट फूलना, उल्टी तथा मल त्याग बंद होने की गंभीर शिकायत के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

 

 

*जांच में सामने आई गंभीर बीमारी*

 

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल सोनोग्राफी एवं आवश्यक लैब जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में मरीज को गैंग्रीनस सिग्मॉइड वॉल्वुलस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित पाया गया।

 

यह बड़ी आंत के अंतिम हिस्से (सिग्मॉइड कोलन) के मुड़ जाने की अत्यंत खतरनाक स्थिति होती है, जिससे आंत में रुकावट उत्पन्न हो जाती है। रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण आंत का हिस्सा सड़ने लगता है और समय पर उपचार नहीं मिलने पर मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

 

 

*विशेषज्ञ टीम ने संभाली जिम्मेदारी*

 

मरीज की स्थिति को गंभीर देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर द्वारा तत्काल सर्जिकल टीम का गठन किया गया। टीम में सर्जन डॉ. रवि मढ़रिया, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. नरोत्तम सहित अन्य सर्जिकल स्टाफ शामिल थे।

 

सभी आवश्यक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने और मरीज की स्थिति का विस्तृत आंकलन करने के बाद दिनांक 23 मई 2026 को ऑपरेशन किया गया।

 

*सफल ऑपरेशन से बची मरीज की जान*

 

सर्जन डॉ. रवि मढ़रिया द्वारा एक्सप्लोरेटॉरी लैप्रोटॉमी प्रक्रिया के माध्यम से ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान आंत के प्रभावित एवं सड़े हुए हिस्से को निकालकर पुनः जोड़ने की जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

 

वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है तथा जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।

 

*दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*

 

कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बीजापुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से लगातार गंभीर एवं जटिल बीमारियों का सफल उपचार किया जा रहा है।

 

जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सर्जिकल एवं आपातकालीन सेवाओं के कारण अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है, जिससे आमजन का शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

 

 

*स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ता भरोसा*

 

जिला चिकित्सालय बीजापुर की यह सफल सर्जरी न केवल चिकित्सकों की दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अब ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होती जा रही है।

*मोहला–आमाडुला शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन हुए प्राप्त*

0

मनीष कौशिक

मोहला—सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 25 मई को जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत आमाडुला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न मांगों एवं शिकायतों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत करना रहा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनहितकारी सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से प्रशासन गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने गांव के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती गैंदकुंवर ठाकुर, सदस्य श्रीमती सीता देवी कोमरे, सदस्य श्रीमती लक्ष्मी कोला, सदस्य श्री तीरथ रावटे, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पहुंचे शिविर*

आमाडुला क्लस्टर अंतर्गत आमाडुला, जोबटोला, सोमाटोला, दनगढ़, बोगाटोला, मचांदूर, पिडिंगपार, बिरझुटोला, कोडेमरा, मोतीपुर, पुत्तरगोंदीकला, डुमरटोला एवं मुनगाडीह सहित कुल 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के साथ कार्रवाई प्रारंभ की गई।

*विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को मिला लाभ*

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को मौके पर प्रमाण पत्र, सहायता राशि, सामग्री एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों ने ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने एवं जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन की सक्रिय पहल से ग्रामीणों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

*  पूर्व विधायक व क्रेडा अध्यक्ष ने किया झीरम में माल्यार्पण* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

0

*  पूर्व विधायक व क्रेडा अध्यक्ष ने किया झीरम में माल्यार्पण*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 25 मई 2026,

जगदलपुर  : झीरम शहीद दिवस पर दरभा के झीरम घाट पहुंचकर पूर्व विधायक राजमन बेंजाम व पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए व दो मिनट का मौन धारण किया गया।

झीरम शहीद अमरे रहे -अमर रहे के गगनभेदी नारों से यह क्षेत्र गुंजायमान हुआ। स्व. महेंद्र कर्मा अमर रहें, नंदकुमार पटेल अमर रहे का नारा गुंजायमान हुआ।

25 मई 2013 में 13 वर्ष पूर्व बस्तर जिले के दरभा के झीरम में कांग्रेस काफिले में हुए नक्सली हमलें में कांग्रेसी नेताओं व सुरक्षा बलों की जघन्य हत्या हुई जिसमें कई वरिष्ठ नेता शहीद हो गए जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व गृहमंत्री नंदकुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा सहित कई नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई।

इस दौरान वरिष्ठ नेता गौरी प्रसाद मंडल, जिला महामंत्री अब्दुल सईद ,पूर्व विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,सोशल मीडिया प्रतिनिधि मोहनीश नाग, संजय पटेल व अन्य उपस्थित थे।

मस्तिष्क, मानसिक रोग,सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ अब बसना में उपलब्ध..

0

मस्तिष्क, मानसिक रोग,सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ अब बसना में उपलब्ध..

इलाज :

• डिप्रेशन, OCD (बार-बार काम करना), आत्महत्या विचार आना

• सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया, दौरे आना।

• मिर्गी, सिरदर्द, नींद न आना, शक करना, सेक्स सम्बन्धित समस्यायें।

• चिंता, टेंशन, घबराहट, डर लगना, उल-जलूल बातें करना।

• बच्चों का जिद्दी या ज्यादा चंचल होना, बिस्तर में पेशाब करना, पढ़ाई में कमजोरी।

• मानसिक रोग उदासी / मानसिक तनाव, घबराहट, स्वभाव में तेजी, नींद की समस्या, गुस्सा / चिड़चिड़ापन, डर लगना, आवाजे सुनाई देना, कोई काम बार-बार करना।

• सभी प्रकार के नशों का इलाज शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलिया, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू आदि

• बच्चों के मानसिक रोग मंदबुद्धि होना, अधिक चंचल होना, पढ़ाई में ध्यान न लगना।

डॉ. प्रशांत पटेल

एम.बी.बी.एस., एम.डी. ( मनोरोग )

मनोरोग, नशा मुक्ति, सेक्स रोग विशेषज्ञ एवं काउंसलर

काउंसलिंग सेवायें :

फैमिली काउंसलिंग, मैरिज काउंसलिंग, चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसलिंग, एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसलिंग।

प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध

सुबह 10 से 1 बजे तक

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का सफल समापन*,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का सफल समापन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में संगठन, सेवा और राष्ट्रभावना का संचार*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा जिला बीजापुर द्वारा डीएवी स्कूल, मांझीगुड़ा में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना, वैचारिक स्पष्टता प्रदान करना तथा पार्टी की कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल सिद्धांतों से अवगत कराना रहा।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडे, टांकेश्वर जैन तथा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणिग्रही सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानव दर्शन, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे समकालीन विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन देते हुए संगठन को आधुनिक तकनीक के अनुरूप मजबूत बनाने पर जोर दिया।
द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्रों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, वरिष्ठ नेता नवीन विश्वकर्मा, शैलेष दीक्षित तथा जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर किरण नरेटी ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास एवं विकास, संगठन की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता के गुण एवं आचरण, भाजपा के स्थायी कार्यक्रम तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही देश के समक्ष उपस्थित राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर भी चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति का आधार होता है।
समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला महामंत्री एवं मंच संचालक फूलचंद गागड़ा तथा जिला प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक दयाशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*हीरापुर समाधान शिविर में हजारों ग्रामीण उत्साहपूर्वक हुए शामिल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*हीरापुर समाधान शिविर में हजारों ग्रामीण उत्साहपूर्वक हुए शामिल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*40 किसानों को बरसो से काबिज भूमि का मिला मालिकाना हक*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,/ जिले के सुदूर उसूर ब्लॉक स्थित हीरापुर में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और समाधान का केंद्र बन गया। शिविर में हीरापुर समेत फुतकेल, बासागुड़ा, गगनपल्ली, मल्लेपल्ली, लिंगागिरी, कोरसागुड़ा, चिपुरभट्टी, चिन्नागेल्लूर और पुसबाका पंचायतों से हजारों ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें एवं समस्याएं खुलकर रखीं।

शिविर में 24 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया समझाई तथा लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

*बस्तर मुन्ने कार्यक्रम पर विशेष जोर*

प्रशासन ने “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि इन दस्तावेजों के माध्यम से ही शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकता है।

*निशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान*

समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवा वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने “बाल विवाह मुक्त बीजापुर” अभियान चलाते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी और सामुदायिक सहभागिता से इसे रोकने का संकल्प दिलाया।

*वनाधिकार पत्र और योजनाओं का वितरण*

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान वर्षों से कब्जे वाली भूमि पर मालिकाना हक देते हुए 40 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित किए गए।

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र, पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण आवासों की प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की गईं। मत्स्य विभाग ने हितग्राहियों को जाल और आईस बॉक्स वितरित किए।

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी*

शिविर में जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, उपाध्यक्ष तिरुपति पुनेम, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावरे, जनपद पंचायत सीईओ प्रभाकर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की भारी भागीदारी और योजनाओं के प्रति उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि शासन की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोग इनसे जुड़कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

* बस्तर गोंचा महापर्व संचालन समिति 2026 का गठन ,मुक्तेश्वर पांडे बने अध्यक्ष, वैभव सचिव, बिम्भाधर कोषाध्यक्ष बने* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर 

0

* बस्तर गोंचा महापर्व संचालन समिति 2026 का गठन ,मुक्तेश्वर पांडे बने अध्यक्ष, वैभव सचिव, बिम्भाधर कोषाध्यक्ष बने*

 

बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर

 

जगदलपुर, 24 मई 2026

रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व की तैयारियों को लेकर स्थानीय जगन्नाथ मंदिर,जगदलपुर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने की।

बैठक में 14 क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी बस्तर गोंचा महापर्व को भव्यता एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा शताब्दियों से इस वृहद धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का निरंतर आयोजन किया जाता रहा है।

रियासत कालीन परंपराओं के निर्वहन एवं पर्व के सुचारू संचालन के उद्देश्य से बस्तर गोंचा पर्व संचालन समिति 2026 का गठन किया गया।

समिति गठन के दौरान मुक्तेश्वर पांडे को सर्वसम्मति से बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मिनेश पानीग्राही को उपाध्यक्ष, बिम्भाधर पाण्डे को कोषाध्यक्ष, वैभव पांडे को सचिव तथा परमानंद पाण्डे को सह सचिव मनोनीत किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे के नेतृत्व में समिति की कार्यकारिणी गठन के साथ ही गोंचा महापर्व की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

बैठक में पर्व को पारंपरिक गरिमा एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने पर जोर दिया गया।

बड़ी खबर कांकेर जिला के कापसी हाट बाजार में हर सप्ताह लगने वाले बाजार के दिन मुख्य मार्ग पूरी तरह हो जाता है जाम।

0

बड़ी खबर…कांकेर जिला के कापसी में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार के दिन मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है।आर एल कुलदीप की रिपोर्ट:-

बाजार के बीचो-बीच भारी बसें, ट्रक और बड़ी-बड़ी मालवाहक गाड़ियां गुजरती रहती हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

हजारों ग्रामीण खरीदारी करने हाट बाजार पहुंचते हैं, लेकिन अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के दोनों ओर दुकानें सज जाती हैं और बीच रास्ते में भारी वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति बन जाती है।

स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बाइक सवार घंटों जाम में फंसे रहते हैं। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी इस भीड़ में अटक जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दिन यातायात पुलिस की कोई स्थायी व्यवस्था नजर नहीं आती, जिसके कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।

लोगों ने बताया कि पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

बाजार के बीच भारी वाहनों की आवाजाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि हाट बाजार के दिन भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए तथा यातायात व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है और आम जनता को इस अव्यवस्था से राहत मिल पाती है या नहीं।

📍 स्थान – कापसी हाट बाजार, जिला कांकेर

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

✍️ आर एल कुलदीप

मो. 6267855263 / 9479083919

*हाइवे पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण* रायपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

0

*हाइवे पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण*

रायपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

 

*हाइवे में रुक कर पीड़ित बन दर्ज कराई शिकायत, 112 वाहन आने पर सभी उपकरणों का किया परीक्षण*

 

रायपुर, 24 मई 2026

रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा के पास हाईवे में रुककर डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा की कार्यप्रणाली का औचक परीक्षण किया।

सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और रिस्पॉन्स टाइम को परखने के लिए उन्होंने स्वयं डायल-112 पर कॉल कर मारपीट और सड़क दुर्घटना का पीड़ित बनकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज कराने के बाद वे नजदीक स्थित ढाबा के पास रुककर पुलिस वाहन के पहुंचने का इंतजार करते रहे।

निर्धारित समय में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने वाहन एवं उससे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं, संचार व्यवस्था, रिस्पांस सिस्टम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी अधिकारियों से ली।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने वाहन में लगे लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की कार्यप्रणाली सहित हेल्पलाइन की सहायता प्रक्रिया और उनके द्वारा दिए जाने वाली जानकारियों का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि विगत 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 400 नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

नई तकनीक से लैस ये वाहन प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस नए और उन्नत चरण के तहत संपूर्ण व्यवस्था को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और त्वरित बनाते हुए सुरक्षा मानकों और सहायता क्षमता को मजबूत करने के लिए डायल 112 सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्थान पहचान तकनीक को जोड़ा गया है।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस व्यवस्था में पैनिक बटन और विशेष निगरानी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे पुलिस सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवा तथा महिला सहायता हेल्पलाइन को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

 * यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में  23 प्रकरण दर्ज किए गए, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ,विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

* यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में  23 प्रकरण दर्ज किए गए, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ,विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया*

 

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर

बीजापुर दिनांक  23 मई 2026

 

बीजापुर पुलिस अधीक्षक  डॉ. जितेन्द्र यादव के निर्देशन एवं यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

 

अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

 

इस विशेष अभियान में कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए तथा ₹17,100 समन शुल्क के रूप में जुर्माना वसूल किया गया।

 

इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी गई एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की गई।

 

यातायात प्रभारी श्री केशव ठाकुर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, यातायात संकेतों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखें।

* लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक ,की सदाओं के बीच कल से शुरू होगा हज का अहम मरहला — हाजी वसीम अहमद* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

0

* लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक ,की सदाओं के बीच कल से शुरू होगा हज का अहम मरहला — हाजी वसीम अहमद*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

बस्तर सम्भाग दिनांक 24 मई  2026

जगदलपुर: बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के अध्यक्ष एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने बताया कि 8 जिलहिज्जा के मुकद्दस दिन से हज का सबसे अहम और रूहानी सफर शुरू हो जाएगा। इस दिन दुनिया भर से आए लाखों हाजी “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की सदाओं के साथ मीना की ओर रवाना होंगे।*

 

उन्होंने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण रुकन है, जो इंसान को सब्र, कुर्बानी, बराबरी, भाईचारे और अल्लाह की बंदगी का सच्चा संदेश देता है। मीना का यह सफर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी, हजरत हाजरा अलैहिस्सलाम के सब्र और हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की फरमाबरदारी की याद दिलाता है।

 

हाजी वसीम अहमद ने कहा कि इस मुकद्दस मौके पर पूरी दुनिया के मुसलमान एक ही मकसद के साथ अल्लाह के दरबार में हाजिर होते हैं, जहां न कोई बड़ा होता है न छोटा, न अमीर न गरीब—सभी एक समान होकर इबादत करते हैं, जो इंसानियत और उम्मत की एकता का बेहतरीन उदाहरण है।

 

उन्होंने तमाम आज़मीन-ए-हज से अपील की कि वे अपने मुल्क, प्रदेश, बस्तर संभाग और पूरी इंसानियत की अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए खास दुआ करें। साथ ही समाज के लोगों से भी आग्रह किया कि इस पवित्र अवसर पर अपने अंदर मोहब्बत, रहमदिली और इंसानियत का जज्बा मजबूत करें।

 

अंत में उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी हाजियों का सफर आसान करे, उनकी इबादत कबूल फरमाए, उन्हें हज-ए-मबरूर अता करे और उन्हें सकुशल अपने वतन वापस लौटाए।

कांकेर जिले से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेन्दुपत्ता परिवहन में खुलेआम ओवरलोडिंग का खेल जारी है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।आर एल कुलदीप की खास रिपोर्टिंग:-

0

कांकेर जिले से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेन्दुपत्ता परिवहन में खुलेआम ओवरलोडिंग का खेल जारी है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

भानुप्रतापपुर:-

कांकेर जिले से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेन्दुपत्ता परिवहन में खुलेआम ओवरलोडिंग का खेल जारी है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से कई गुना अधिक तेन्दुपत्ता लादा गया है और उसके ऊपर बैठकर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की आंखों के सामने यह खतरनाक सफर कैसे जारी है?

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

ओवरलोडिंग के कारण वाहन कभी भी असंतुलित होकर पलट सकते हैं, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है। नियमों को ताक पर रखकर यह सफर लगातार जारी है लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन ओवरलोड वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर यूं ही लोगों की जान खतरे में डालकर ओवरलोडिंग का खेल चलता रहेगा।

 

✍️ आर एल कुलदीप

Rkbharatnews

📞 6267855263 / 9479083919

हर खबर पर नजर

“नया सड़क निर्माण या भ्रष्टाचार का खेल?” “दुर्गूकोंदल ब्लॉक में गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर उठे सवाल”

0


इस वक्त हम आपको दिखाने जा रहे हैं कांकेर जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर…
“नया सड़क निर्माण या भ्रष्टाचार का खेल?”
“दुर्गूकोंदल ब्लॉक में गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर उठे सवाल”

कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल ब्लॉक अंतर्गत मेडो से लाटमर्का तक बनाई जा रही लगभग 14 कि. मी.सड़क निर्माण कार्य पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।क्योंकि इसमें लागत क्या है किसी को नही पता लेकिन 12/08/18 को कार्य चालू करने का था और 12/08/19 तक कार्य पुर्ण होना था लेकिन आज दिनांक तक अपुर्ण और भ्रष्टाचार की भेट चढ रही है जो उच्चाधिकारीयों सहित विभागीय अधिकारीयों पर भी सवाल खडी कर दी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में भारी लापरवाही और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में ना तो सही मुरुम डाला जा रहा है और ना ही मजबूती का ध्यान रखा जा रहा है। जगह-जगह बड़े पत्थर, मिट्टी और अधूरा समतलीकरण साफ दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार लाखों रुपये की लागत से बन रही यह सड़क शुरुआत में ही बदहाल नजर आने लगी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्य की सही मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि —
क्या जनता के पैसों से हो रहे निर्माण कार्य में इसी तरह खानापूर्ति की जाएगी?
क्या जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे?
या फिर भ्रष्टाचार की यह सड़क ऐसे ही बनती रहेगी?
इन सभी सवालों की पूरी इनसाइड स्टोरी और जमीनी हकीकत हम आपको लगातार दिखाते रहेंगे…
बने रहिए Rkbharatnews के साथ।
✍️ आर. एल. कुलदीप
Rkbharatnews
“हर खबर पर नजर”
📞 6267855263 / 9479083919

*जांच दल पहुंचते ही पत्रकारों पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी* ,भानुप्रतापपुर से आर, एल, कुलदीप की खबर ,

0

*जांच दल पहुंचते ही पत्रकारों पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी*

,भानुप्रतापपुर से आर, एल, कुलदीप की खबर ,

भानुप्रतापपुर दिनांक 23 मई 2026

भानुप्रतापपुर:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

घटना की जांच के लिए जिला स्तर का जांच दल अस्पताल पहुंचा, जहां जांच प्रक्रिया के दौरान अस्पताल का माहौल अचानक गरमा गया।

 

जानकारी के अनुसार, अस्पताल की कुछ महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पत्रकारों की मौजूदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया कर्मियों पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए।

एक महिला कर्मचारी ने गुस्से में कहा कि “इन पत्रकारों को कोई काम नहीं रहता है। हमने पहले ही कहा था कि इनके खिलाफ आंदोलन करना चाहिए, लेकिन आप लोग माने नहीं।”

 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। इधर, स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली और लापरवाही पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय पत्रकारों पर ही आरोप मढ़ते नजर आए।

 

मामले को लेकर यह भी आरोप लग रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय पूरे प्रकरण को दबाने और मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं पत्रकारों का कहना है कि वे केवल जनता की आवाज और अस्पताल की वास्तविक स्थिति सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

 

फिलहाल जिला स्तरीय जांच दल पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रसूता और नवजात की मौत पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, भानुप्रतापपुर पहुँचा जिला स्तरीय जांच दल* ,भानुप्रतापपुर से आर,एल, कुलदीप की खबर,

0

*प्रसूता और नवजात की मौत पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, भानुप्रतापपुर पहुँचा जिला स्तरीय जांच दल*

,भानुप्रतापपुर से आर,एल, कुलदीप की खबर,

भानुप्रतापपुर दिनांक 23 मई 2026

 

भानुप्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता और नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से विशेष जांच दल भानुप्रतापपुर पहुंच चुका है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित इलाज और निगरानी नहीं मिलने से महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद नवजात सहित प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

मामले को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच के दौरान अस्पताल के स्टाफ, ड्यूटी व्यवस्था और उपचार से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

 

जांच दल के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या जिम्मेदारी तय होती है तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

*स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ ने खोला मोर्चा, आंदोलन का किया आगाज*  ,भानुप्रतापपुर से आर, एल, कुलदीप की खबर,

0

*स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ ने खोला मोर्चा, आंदोलन का किया आगाज*

,भानुप्रतापपुर से आर, एल, कुलदीप की खबर,

भानुप्रतापपुर दिनांक 23 मई 2026

भानुप्रतापपुर। स्थानीय शासकीय अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब क्षेत्र में जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। लंबे समय से अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी, समय पर उपचार नहीं मिलने और मरीजों के साथ हो रही लापरवाही के खिलाफ आज भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ ने मोर्चा खोल दिया। व्यापारी संघ के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन का आगाज किया गया।

 

व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र की आम जनता लगातार अस्पताल की लचर व्यवस्था का खामियाजा भुगत रही है। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, वहीं गंभीर मामलों में भी उचित सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हाल ही में सामने आई प्रसूता और नवजात की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

 

व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत और मांग के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया। अब मजबूर होकर जनता और व्यापारी वर्ग को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति, बेहतर उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों के प्रति जिम्मेदार रवैया सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। आने वाले दिनों में धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने भी व्यापारी संघ के आंदोलन को समर्थन देते हुए अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है।

*विश्व जैव विविधता दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* ,बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

*विश्व जैव विविधता दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

,बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

बीजापुर, 22 मई 2026/

बीजापुर वन मंडल द्वारा इन्द्रावती टाइगर रिज़र्व एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर बीजापुर स्थित तेंदूपत्ता हॉल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

यह कार्यक्रम वन मंडलाधिकारी श्री रमेश जांगड़े एवं उप वन मंडलाधिकारी श्री देवेंद्र गोंड के सतत मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी. राव गोडबोले, सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी एवं जैव विविधता तथा पारंपरिक वैद्य विशेषज्ञ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संदीप बलागा, आईएफएस, उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व उपस्थित रहे। उनके साथ श्री अजय कावरे एवं श्री मनोज बघेल, उप वन मंडलाधिकारी, इंद्रावती टाइगर रिजर्व तथा श्री एम. सूरज, अध्यक्ष, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी एवं सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बीजापुर में आयोजित समर कैंप के विद्यार्थियों ने चित्रकला, कविता एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।

 

मुख्य अतिथि श्री गोड़बोले ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्थानीय औषधीय पौधों के महत्व एवं उनके पारंपरिक उपयोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बीजापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले दुर्लभ एवं विशेष पौधों के बीज भी वितरित किए।

 

श्री एम. सूरज ने ऊदबिलाव, जंगली भैंसा, सर्प सहित क्षेत्र में पाए जाने वाले संकटग्रस्त वन्यजीवों से संबंधित वीडियो प्रस्तुत कर स्थानीय वन्यजीव संपदा की जानकारी साझा की।

 

श्री संदीप बलगा ने युवाओं को संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जैव विविधता का संरक्षण एवं उसका सतत उपयोग अत्यंत आवश्यक है। वहीं श्री अजय कावरे एवं श्री मनोज बघेल ने भी जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता एवं वर्तमान समय में इसकी महत्ता पर अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीजापुर की रेंज अधिकारी सुश्री दीक्षा बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सक्रिय प्रयासों से वन विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।

 

इस अवसर पर बीजापुर वन मंडल एवं इंद्रावती टाइगर रिजर्व के रेंज अधिकारी, वन अमला एवं मैदानी कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी से सहभागिता में भूपेंद्र जगत, ऋषभ एवं मनीषा रहे ।

*हीरापुर समाधान शिविर में हजारों ग्रामीण उत्साहपूर्वक हुए शामिल* ,बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की ख़बर,

0

*हीरापुर समाधान शिविर में हजारों ग्रामीण उत्साहपूर्वक हुए शामिल*

,बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की ख़बर,

 

*40 किसानों को बरसो से काबिज भूमि का मिला मालिकाना हक*

 

बीजापुर, 23 मई 2026

बीजापुर जिले के सुदूर उसूर ब्लॉक स्थित हीरापुर में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और समाधान का केंद्र बन गया। शिविर में हीरापुर समेत फुतकेल, बासागुड़ा, गगनपल्ली, मल्लेपल्ली, लिंगागिरी, कोरसागुड़ा, चिपुरभट्टी, चिन्नागेल्लूर और पुसबाका पंचायतों से हजारों ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें एवं समस्याएं खुलकर रखीं।

 

शिविर में 24 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया समझाई तथा लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

 

*बस्तर मुन्ने कार्यक्रम पर विशेष जोर*

 

प्रशासन ने “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि इन दस्तावेजों के माध्यम से ही शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकता है।

 

*निशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान*

 

समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवा वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने “बाल विवाह मुक्त बीजापुर” अभियान चलाते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी और सामुदायिक सहभागिता से इसे रोकने का संकल्प दिलाया।

 

*वनाधिकार पत्र और योजनाओं का वितरण*

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान वर्षों से कब्जे वाली भूमि पर मालिकाना हक देते हुए 40 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित किए गए।

 

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र, पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण आवासों की प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की गईं। मत्स्य विभाग ने हितग्राहियों को जाल और आईस बॉक्स वितरित किए।

 

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी*

 

शिविर में जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, उपाध्यक्ष तिरुपति पुनेम, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावरे, जनपद पंचायत सीईओ प्रभाकर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ग्रामीणों की भारी भागीदारी और योजनाओं के प्रति उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि शासन की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोग इनसे जुड़कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

विधायक ने सुशासन तिहार कार्यक्रम मे पहुंच कर आमजन से की मुलाकात* राजमन नाग

0

*विधायक ने सुशासन तिहार कार्यक्रम मे पहुंच कर आमजन से की मुलाकात*
राजमन नाग
विश्रामपुरी:- विकासखंड बड़ेराजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्रावन में चल रहे सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुशासन तिहार में विधायक जी ने पहुंचते ही विभिन्न विभाग को आमजन के द्वारा मिले आवेदन एवं निराकरण की जानकारी लिए और जिसका जिसका निराकरण नहीं हुआ है उसका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए! इस दौरान विधायक जी ने लोगो को विधानसभा में चल रहे बिजली की समस्या को अगस्त महीना तक एवं केशकाल विश्रामपुरी चौक से पलना तक चल रहे सड़क, विश्रामपुरी में बाँध का जीर्णोद्धार एवं लाईन विस्तार, पेंड्रावंडिन नदी में स्टॉप डेम का निर्माण, विश्रामपुरी में कॉलेज भवन का निर्माण जैसे कई बड़े विकास कार्यों को अवगत कराया जिससे लोगो हर क्षेत्र में निजात मिल सके! साथ में विधायक जी ने कहाँ पर्यावरण सुरक्षा हमें दृढ़ संकल्प लेना होगा तथा इस दरमियान फारेस्ट के अधिकारियो को ग्राम पंचायत हात्मा के अंतर्गत आने वाला 5 जून को 5 से 10 हजार पौधारोपण करने के निर्देश दिए जिससे यह क्षेत्र हराभरा रह सके लोगो को इसका लाभ भी मिल सके! इसी तारतम्य में विधायक मान.नीलकंठ टेकाम एवं जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार के तहत हितग्राहियो को क्रमशः पेंशन से जुड़े सात, जाति निवास से सत्रह, राशन कार्ड तेवीस ,जन्म एक ,सहायक उपकरण छड़ी ग्यारह, पौधा वितरण चौबीस,आयुष्मान कार्ड पांच, जॉबकार्ड चार, प्रधानमंत्री आवास ग्यारह, लखपति दीदी उनतीश इस तरह सभी हितग्राहियो के आवेदन का त्वरित निराकरण कर लाभ दिया गया जिसके लिए आमजन ने सरकार के इस कार्यक्रम की सराहना की गई!

*भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रध्ये अटल बिहारी वाजपेयी एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल भी रहा स्वर्णिम- नीलकंठ टेकाम*
सुशासन के नाम पर विधायक जी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रध्ये अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल को याद किया जिन्होंने छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश का निर्माण किया जब निर्माण हुआ तब यहां शुरू के दो साल कांग्रेस का राज था और उस कार्यकाल में बस्तर के लोग बाजार में खरीद कर 8 से 10 रूपये में कनकी खाना पड़ता था लोगो को रोजगार नहीं मिलता था लोग भूख मरी से मरते थे लूटपाट हत्या तेजी से बढ़ा जिसके कारण यहां की जनता ने जब दो साल बाद चुनाव हुआ तब डॉ. रमन सिंह की भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले गरीबो के भुखमरी ख़त्म करने के लिए 3 रूपये किलो में चावल, चना जैसे अनाजो का लाभ सोसायटी के माध्यम से राशन कार्ड पर दिया गया जो की प्रदेश के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ जिस पर केंद्र की सरकार ने छत्तीसगढ़ माडल को पूरे देश में लागू किया जिसकी सराहना पूरे देश में की गई इसी तरह देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने गांव से गांव जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जैसे योजना लाकर आज ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय को जोड़ा जिससे आमजन का आना जाना सुगम हुआ यह सब उनके कार्यकाल का स्वर्णिम समय था जिसे लोग आज भी याद करते है
*नक्सलवाद का हुआ खात्मा :-*
विधायक ने आगे कहाँ की आज हमारे बस्तर में पुरी तरह नक्सलवाद ख़त्म हो गया है इसका कारण हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी दृण संकल्प है जिन्होंने 31 मार्च का डेड लाईन दिया था तथा हमारे भाजपा सरकार की सोच है जो कि नियत नेल्लानार जैसे योजनाओं को बस्तर जैसे क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति तक पंहुचा आज हमारी सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए 112 टाल फ्री नंबर चालू हो गया जिसको डायल करते ही पुलिस पहुंच जाएगी इस तरह प्रदेश को सुरक्षित एवं लाभकारी बनाने के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही है क्यों कि हमारा नारा है हमने बनाया है हम ही सवारेंगे जो आज धरातल पर दिख रही है!
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनाराम मरकाम, भाजपा जिला मंत्री अंजोरी नेताम, वरिष्ठ भाजपा श्री किसन पाण्डे, दुखा मरकाम, शम्भु चान्देकर, मंडल महामंत्री रविन्द्र पाण्डे,सरपंच विजय नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी बड़ेराजपुर , थाना प्रभारी, तहसीलदार, रेंजर सहित कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित रहे!

राजू पुजारी आत्महत्या मामला: कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि ,, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

राजू पुजारी आत्महत्या मामला: कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि ,,

 

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर

बीजापुर दिनांक 23 मई 2026

 

एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 

बीजापुर। चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और समाज प्रमुखों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार शाम गोंडवाना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कैंडल जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजू पुजारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा में तेलंगा समाज, सर्व आदिवासी समाज, महार समाज, कलार समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस जांच की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। समाज प्रमुखों ने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में असंतोष बढ़ रहा है।

बीजापुर जनपद उपाध्यक्ष एवं तेलंगा समाज के संयोजक दिनेश पुजारी ने कहा कि राजू पुजारी के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

सभा में निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में पारदर्शी कार्रवाई की मांग की गई। समाज प्रमुखों ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव कमलेश पैंकरा, गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा, महार समाज के अध्यक्ष अजय दुर्गम, कैलाश रामटेके, प्रकाश कावरे, सतीश झाड़ी, रैमनदास झाड़ी, मंगल रोटेल, अनीता पुजारी, कमला पुजारी, अनीता मद्देड़, संगीता पुजारी,सुनीला जेट्टी, रामु पसपुल, तिरुपति लिंगम, आशीष पुजारी, अनिल लिंगम, राजेश पुजारी राजेंद्र पसपुल किशोर मद्देड़, कृष्णा पुजारी, अजय पुजारी, भुवनेश्वर लिंगम, उदय पुजारी, कान्ताप्रसाद कुड़मूल, पुरुषोत्तम भंडारी, सहित अन्य समाज प्रमुख मौजूद थे।

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ*,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ*,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

*दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती और राष्ट्र निर्माण पर जोर*

बीजापुर,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश से पहुंचे वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को विस्तारपूर्वक बताया।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं भारत माता तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
सुश्री लता उसेंडी ने संगठन की मजबूती, अनुशासन, सेवा कार्य, बूथ सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठनात्मक संरचना, सोशल मीडिया की भूमिका, राष्ट्रवादी विचारधारा तथा कार्यकर्ता विकास जैसे विषय शामिल रहे। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, प्रदेश वक्ता शिवनारायण पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण उसेंडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार संगठन प्रभारी दीपेश अरोरा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण वर्ग का अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने किया। प्रशिक्षण का रूपरेखा भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा ने संभाला।
संगठन सशक्तिकरण और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा की बहने सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार मे महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री.. ग्रामीणों की समस्याओ को सुना हुई त्वरित कार्यवाही..

0

राहुल भोई महासमुंद…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम कमरौद पहुंचकर बरगद पेड़ के नीचे ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा मंदिर कमरौद में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा आदि उपस्थित थे। भीषण गर्मी के बीच गांव के विशाल बरगद के पेड़ के नीचे आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर यह जानना चाहती है कि लोगों को राशन, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे कमरौद गांव पहुंचे हैं। चौपाल में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार, विशेष सचिव रजत बंसल, संभागायुक्त श्याम धावड़े, कलेक्टर विनय लंगेह तथा पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि मिलने की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से राशि प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक वे प्रदेश के 16 जिलों का दौरा कर चुके हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के 5वीं कक्षा के छात्र पूर्वांश साहू से मुस्कुराते हुए पूछा कि सेल्फी लेंगे क्या? जिसके बाद छात्र ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। किसानों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में खाद संकट की स्थिति बनी हुई है, जिसका एक कारण अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियां और खाड़ी युद्ध भी है। इसके बावजूद सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करा रही है‌। उन्होने नैनो यूरिया के उपयोग को बढावा देने की बात कही । चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा तीन दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने ग्राम कमरौद में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीणों की मांगों पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण की घोषणा की। इस भवन में महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्व-सहायता समूहों से जुड़ी गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे महिलाओं को एक बेहतर मंच मिल सकेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कमरौद से चरोदा तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की घोषणा की। सड़क निर्माण से दोनों गांवों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कमरौद में मुक्ति धाम निर्माण की भी घोषणा की।

 

 

——————————

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ*,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ*,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती और राष्ट्र निर्माण पर जोर*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश से पहुंचे वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को विस्तारपूर्वक बताया।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं भारत माता तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
सुश्री लता उसेंडी ने संगठन की मजबूती, अनुशासन, सेवा कार्य, बूथ सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठनात्मक संरचना, सोशल मीडिया की भूमिका, राष्ट्रवादी विचारधारा तथा कार्यकर्ता विकास जैसे विषय शामिल रहे। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, प्रदेश वक्ता शिवनारायण पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण उसेंडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार संगठन प्रभारी दीपेश अरोरा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण वर्ग का अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने किया। प्रशिक्षण का रूपरेखा भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा ने संभाला।
संगठन सशक्तिकरण और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा की बहने सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जंगलों-पहाड़ों के बीच पहुंचा प्रशासन: जन चौपाल में सुनी गई हर आवाज, कलेक्टर ने युवाओं संग खेला क्रिकेट, विकास को दी नई रफ्तार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*जंगलों-पहाड़ों के बीच पहुंचा प्रशासन: जन चौपाल में सुनी गई हर आवाज, कलेक्टर ने युवाओं संग खेला क्रिकेट, विकास को दी नई रफ्तार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर 22 मई 2026

बीजापुर के सुदूर और संवेदनशील ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी एक बार फिर देखने को मिली, जब कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने ग्राम पंचायत सागमेटा, सण्ड्रा, एडापल्ली और पीलूर पहुंचकर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

प्रशासनिक अधिकारियों के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह और भरोसे का माहौल दिखाई दिया।

 

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, राशन वितरण में आ रही समस्याएं, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, आवागमन की दिक्कत, शिक्षा और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को किसी भी सुविधा के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

 

कलेक्टर ने विशेष रूप से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र ग्रामीणों को सभी आवश्यक दस्तावेज सरलता और सुगमता से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

 

इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य की भी जानकारी ली।

ग्रामीणों को जनगणना के महत्व, उसकी उपयोगिता और शासन की योजनाओं से उसके सीधे संबंध के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें, ताकि विकास योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास का वातावरण मजबूत होगा।

 

वहीं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

जन चौपाल के दौरान कई ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के सामने रखे।

अधिकारियों ने भी गंभीरता से हर मुद्दे को सुना और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय बाद प्रशासनिक अधिकारी स्वयं गांव पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, जिससे लोगों में विश्वास और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं।

 

इस दौरे का सबसे भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य ग्राम सण्ड्रा में देखने को मिला, जब कलेक्टर श्री विश्वदीप गांव के युवाओं के साथ क्रिकेट मैदान में उतरे। कलेक्टर ने युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज और जिले के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बीजापुर में सकारात्मक बदलाव और नई विकास यात्रा के सबसे बड़े भागीदार यहां के युवा ही होंगे।

 

कलेक्टर को अपने बीच सहज रूप में देखकर ग्रामीण और युवा बेहद उत्साहित नजर आए।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब अधिकारी गांवों तक पहुंचकर सीधे संवाद करते हैं, तब लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पाता है और शासन के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है।

अग्रवाल डेंटल क्लिनिक..दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध सुबह 10 से शाम 06 बजे तक डॉ. अखिल द्विवेदी

0

दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध सुबह 10 से शाम 06 बजे तक डॉ. अखिल द्विवेदी MDS

ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी

उपलब्ध इलाज एवं सुविधाएँ

• मुँह के छाले, मुँह में जलन होना

• मुँह में सफेद लाल पैचेस का दिखना

• मुँह का कम खुलना

• गुटखा गुटखू एवं तम्बाकू से संबंधित समस्याओं का इलाज

• मुँह या जबड़े की हड्डी में दर्द

• मुँह का सरकना

• एडवांस एक्स-रे की मदद से हड्डियों एवं दांतों की बीमारी की जाँच

• मुँह के कैंसर की जाँच

• मुँह की बीमारियों का दवाइयों की सहायता से इलाज (नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट)

3D Face CT Scan, डिजिटल एक्स-रे, OPG, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट, फेशियल ट्रामा केयर

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

📍 मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली

अपॉइंटमेंट:

📞 9165266994

📞

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की रखी मांगे

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,
विधायक के विक्रम मंडावी ने विगत चार दिनों तक बीजापुर और उसूर विकासखंड के 33 अंदरूनी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।
ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की मांग रखी। विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
अपने चार दिवसीय दौरे के समापन पर विधायक मंडावी ने कहा, “उसूर और गंगालूर क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। ग्रामीण स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, पेयजल, बिजली और रोजगार की मांग कर रहे हैं। हम इन मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।”
विदित हो कि विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर और उसूर क्षेत्र के ग्राम पेदाकोरमा, पालनार, सावनार, तोड़का, ईतवार, कोरचोली, पुसानार, कावड़गांव, हिरमगुण्डा, मुदवेंडी, पीड़िया, डोडीतुमनार, गमपुर, पेदागेलूर, गोमगुड़ा (पालागुड़ा), पालागुड़ा, कंचाल, गण्डाराजगुड़ा, एर्रापल्ली (कंचाल), मेटागुड़ा (दोरली), मंगलतोंग, रासपल्ली (उड़तामल्ला), यमपुर (उड़तामल्ला), सापेड़ (पुजारी कांकेर), बड़े तर्रेम, पोलमपल्ली, कोंजेर (गगनपल्ली), नरसापुर (गगनपल्ली), टेकुलगुड़ा, मुरकीपाड़ (गगनपल्ली), गुण्डाम कोत्तागुड़ा (पुसबाका), पुसबाका और चिपुरभट्टी आदि गांव का दौरा किया है।
यह पहला मौका है जब कोई विधायक जिले के इतने दूर-दराज के अंदरूनी इलाकों तक पहुंचा और ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक के दौरे के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, उसूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मनोज अवलम, सुनील उद्दे, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल राना, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, भीमा कट्टम, पुरुषोत्तम खत्री, जनपद सदस्य अनीता तेलम, राजेश वासम, अरुण वासम और महेश मोडियम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*“माओवाद से मिली मुक्ति, अब अशिक्षा के अंधकार से मिलेगी आज़ादी”*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,
दशकों तक माओवादी आतंक की छाया में जीवन बिताने वाले बच्चों के सपनों को नई दिशा देने की पहल अब रंग लाने लगी है। माओवाद की धुंध छटने के बाद शिक्षा और जागरूकता के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, गलगम एवं मारूडबाका गांवों के बच्चों के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

इस दौरान बच्चों को जिले की विकास उपलब्धियों से परिचित कराने तथा उनके व्यवहार एवं सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया।

*ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी पहुंच बच्चों ने देखी बेहतर शिक्षा की दुनिया*

एक्सपोजर विजिट के तहत बच्चों ने ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी का भ्रमण किया, जहां उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं ‘छू लो आसमान’ जैसी संस्थाओं को करीब से देखा। स्कूलों के प्राचार्यों से मुलाकात के दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी गई।

बच्चों ने सेंट्रल लाइब्रेरी का भी भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों को देखा और अध्ययन संस्कृति से परिचित हुए।

*प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को समझा*

भ्रमण के दौरान बच्चों को कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत ले जाया गया, जहां उन्हें जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण तथा पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद बच्चों ने जिला चिकित्सालय का दौरा कर ओपीडी, ब्लड बैंक एवं एक्स-रे कक्ष की कार्यप्रणाली को समझा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को नजदीक से जाना।

*कलेक्टर से आत्मीय मुलाकात, बच्चों ने रखी स्कूल भवन की मांग*

कलेक्टर कार्यालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वदीप ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध कराया गया।

संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने पूछा कि उन्हें सबसे अच्छा क्या लगा, तो बच्चों ने कहा कि नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय जैसे स्कूल उन्हें बेहद पसंद आए। बच्चों ने बताया कि उनके गांव में अभी भी झोपड़ी में स्कूल संचालित होता है।

इस पर कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा, “आपका स्कूल जल्द बनवाया जाएगा।”
बच्चों ने स्कूल ड्रेस, टाई, जूते और मोजों की मांग भी रखी, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

*फिल्म नहीं देखी… तो कलेक्टर ने कराया विशेष पहल का ऐलान*

बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी फिल्म देखी है? बच्चों के “नहीं” कहने पर कलेक्टर ने उनके लिए प्रेरणादायी फिल्म का विशेष शो आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए तथा बेहतर भविष्य के लिए निरंतर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया एपीसी श्री जाकिर खान सहित संकुल समन्वयक एवं शिक्षादूत उपस्थित रहे।

*“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान शुरू*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान शुरू*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*बीजापुर के 187 जनजातीय बाहुल्य गांवों में लगाए जाएंगे विशेष संतृप्तिकरण शिविर*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,, जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत आज जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विश्वद्वीप ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं नामित नोडल अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत जिले के 187 जनजातीय बाहुल्य गांवों में विशेष संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ते हुए आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अभियान के अंतर्गत 18 मई से 25 मई 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता अनुसार लाभ वितरण तथा विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला स्तर पर पीएमबीसी अभियान “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर संचालित किया जाएगा। इसके तहत दूरस्थ क्षेत्रों में जमीनी संपर्क बढ़ाने, सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने एवं त्वरित निराकरण की व्यवस्था भी की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*“माओवाद से मिली मुक्ति, अब अशिक्षा के अंधकार से मिलेगी आज़ादी”*

 

बीजापुर 21 मई 2026

बीजापुर जिला दशकों तक माओवादी आतंक की छाया में जीवन बिताने वाले बच्चों के सपनों को नई दिशा देने की पहल अब रंग लाने लगी है।

माओवाद की धुंध छटने के बाद शिक्षा और जागरूकता के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, गलगम एवं मारूडबाका गांवों के बच्चों के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान बच्चों को जिले की विकास उपलब्धियों से परिचित कराने तथा उनके व्यवहार एवं सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया।

 

*ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी पहुंच बच्चों ने देखी बेहतर शिक्षा की दुनिया*

 

एक्सपोजर विजिट के तहत बच्चों ने ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी का भ्रमण किया, जहां उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं ‘छू लो आसमान’ जैसी संस्थाओं को करीब से देखा। स्कूलों के प्राचार्यों से मुलाकात के दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी गई।

 

बच्चों ने सेंट्रल लाइब्रेरी का भी भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों को देखा और अध्ययन संस्कृति से परिचित हुए।

 

*प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को समझा*

 

भ्रमण के दौरान बच्चों को कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत ले जाया गया, जहां उन्हें जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण तथा पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

 

इसके बाद बच्चों ने जिला चिकित्सालय का दौरा कर ओपीडी, ब्लड बैंक एवं एक्स-रे कक्ष की कार्यप्रणाली को समझा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को नजदीक से जाना।

 

*कलेक्टर से आत्मीय मुलाकात, बच्चों ने रखी स्कूल भवन की मांग*

 

कलेक्टर कार्यालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वदीप ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया, गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध कराया गया।

 

संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने पूछा कि उन्हें सबसे अच्छा क्या लगा, तो बच्चों ने कहा कि नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय जैसे स्कूल उन्हें बेहद पसंद आए।

*बच्चों ने बताया कि उनके गांव में अभी भी झोपड़ी में स्कूल संचालित होता है*

 

इस पर कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा, “आपका स्कूल जल्द बनवाया जाएगा।”

बच्चों ने स्कूल ड्रेस, टाई, जूते और मोजों की मांग भी रखी, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

 

*फिल्म नहीं देखी… तो कलेक्टर ने कराया विशेष पहल का ऐलान*

 

बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी फिल्म देखी है? बच्चों के “नहीं” कहने पर कलेक्टर ने उनके लिए प्रेरणादायी फिल्म का विशेष शो आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने बच्चों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए तथा बेहतर भविष्य के लिए निरंतर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया एपीसी श्री जाकिर खान सहित संकुल समन्वयक एवं शिक्षादूत उपस्थित रहे।

*बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

*ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की रखी मांगे *

 

 

बीजापुर दिनांक- 20  मई 2026

विधायक के विक्रम मंडावी ने विगत चार दिनों तक बीजापुर और उसूर विकासखंड के 33 अंदरूनी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की मांग रखी।

विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

अपने चार दिवसीय दौरे के समापन पर विधायक मंडावी ने कहा, “उसूर और गंगालूर क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।

ग्रामीण स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, पेयजल, बिजली और रोजगार की मांग कर रहे हैं। हम इन मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।”

विदित हो कि विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर और उसूर क्षेत्र के ग्राम पेदाकोरमा, पालनार, सावनार, तोड़का, ईतवार, कोरचोली, पुसानार, कावड़गांव, हिरमगुण्डा, मुदवेंडी, पीड़िया, डोडीतुमनार, गमपुर, पेदागेलूर, गोमगुड़ा (पालागुड़ा), पालागुड़ा, कंचाल, गण्डाराजगुड़ा, एर्रापल्ली (कंचाल), मेटागुड़ा (दोरली), मंगलतोंग, रासपल्ली (उड़तामल्ला), यमपुर (उड़तामल्ला), सापेड़ (पुजारी कांकेर), बड़े तर्रेम, पोलमपल्ली, कोंजेर (गगनपल्ली), नरसापुर (गगनपल्ली), टेकुलगुड़ा, मुरकीपाड़ (गगनपल्ली), गुण्डाम कोत्तागुड़ा (पुसबाका), पुसबाका और चिपुरभट्टी आदि गांव का दौरा किया है।

यह पहला मौका है जब कोई विधायक जिले के इतने दूर-दराज के अंदरूनी इलाकों तक पहुंचा और ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

विधायक के दौरे के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, उसूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मनोज अवलम, सुनील उद्दे, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल राना, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, भीमा कट्टम, पुरुषोत्तम खत्री, जनपद सदस्य अनीता तेलम, राजेश वासम, अरुण वासम और महेश मोडियम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेलीः पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, हुआ जनगणना कार्य,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेलीः पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, हुआ जनगणना कार्य,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर ,,,,,,,,,,,,,,,- बीजापुर जिले में माओवाद की वजह से 4 दशक तक यहां न कोई प्रशासनिक अमला और पूर्व में न हीं जनगणना का कार्य हो पाया था। 2011में यहां पर माओवाद की काली साये की वजह से जनगणना का कार्य से अछुता रहा। लेकिन 4 दशक के बाद नक्सल प्रभाव और भय के साये में जीने वाला दारेली गांव अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है।
ग्रामीणों के लिए यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि मुख्यधारा से जुड़ने की नई शुरुआत साबित हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं अब उन गांवों तक पहुंच रही हैं, जहां कभी लाल आतंक के कारण विकास की कल्पना भी मुश्किल थी। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, जनगणना प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश देवांगन, उसूर एसडीएम श्री भूपेन्द्र गावरे ने दारेली गांव का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। गांव पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। वर्षों से अपनी बात शासन तक नहीं पहुंचा पाने वाले ग्रामीणों ने पहली बार महसूस किया कि सरकार उनके द्वार तक आई है। इस दौरान गांव में जनगणना का कार्य भी कराया गया, जो दारेली के इतिहास में पहली बार हुआ। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए सुखद पल बताया।
कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों से चर्चा कर जमीन के पट्टा, आधार कार्ड, बैंक खाते, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। कई लोगों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को गांव में विशेष शिविर लगाकर सभी का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान एक भावुक क्षण तब सामने आया, जब एक किसान ने बताया कि पिता के निधन के बाद भी उसकी जमीन का नामांतरण अब तक नहीं हो पाया है। किसान की पीड़ा सुन कलेक्टर श्री विश्वदीप ने तत्काल अधिकारियों को नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए और इसकी जानकारी स्वयं लेने की बात कही। प्रशासन की संवेदनशीलता देखकर किसान भावुक हो उठा और उसने हाथ जोड़कर कलेक्टर को धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही ग्राम पंचायत दारेली के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश भी दिए गए। एक समय भय और उपेक्षा का प्रतीक रहा दारेली गांव अब विकास, विश्वास और नई उम्मीद की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों के दिलों में भरोसे की नई रोशनी जगा रही है।