HomeUncategorizedमहासमुंद आबकारी विभाग की दो माह में बड़ी कार्रवाई, 32 गैरजमानती प्रकरण...

महासमुंद आबकारी विभाग की दो माह में बड़ी कार्रवाई, 32 गैरजमानती प्रकरण दर्ज, 25 आरोपी गिरफ्तार..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है..पिछले दो महीनों के दौरान आबकारी विभाग महासमुंद ने अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 32 गैरजमानती प्रकरण दर्ज किए हैं..इस दौरान 1294.66 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया..कार्रवाई के दौरान 8 वाहन भी जब्त किए गए..

विभाग के अनुसार जब्त किए गए वाहनों की अनुमानित कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये और शराब की कीमत 3 लाख 23 हजार रुपये है..इस प्रकार कुल 10.73 लाख रुपये की जब्ती की गई है..इसके अलावा झलप क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वाले कोचियों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है..आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी…

अजय पाण्डेय आबकारी अधिकारी महासमुंद..

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES