
राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद में 37.400 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 18.95 लाख की संपत्ति जब्त
महासमुंद जिले के कोमाखान रेलवे स्टेशन में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 70 हजार रुपये है।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी ओडिशा के भवानीपटना से गांजा लेकर राजस्थान के कोटा जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोमाखान पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील मेहेर (37), गौतम माखीजा (24) और अर्जुन सरकार (20) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा तीन मोबाइल फोन, कीमत करीब 25 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने कुल 18 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में कोमाखान थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C), 29 के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




