HomeUncategorizedबसना में 21 नवंबर को नेत्र जांच शिविर, रायपुर के प्रसिद्ध नेत्र...

बसना में 21 नवंबर को नेत्र जांच शिविर, रायपुर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. मोनीष सक्सेना देंगे सेवाएं..

बसना में 21 नवंबर को नेत्र जांच शिविर, रायपुर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. मोनीष सक्सेना देंगे सेवाएं

बसना। क्षेत्र के लोगों को आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के बेहतर उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में 21 नवंबर 2026 को विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रायपुर के अरविंदो नेत्रालय के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. मोनीष सक्सेना एवं उनकी विशेषज्ञ टीम अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसमें मोतियाबिंद, कालामोतिया (ग्लूकोमा), दूर एवं नजदीक की दृष्टि संबंधी समस्याएं, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम सहित आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।

इसके साथ ही नवजात शिशुओं एवं बच्चों की आरओपी स्क्रीनिंग, आंखों का रेटिना, आंखों में सूखापन, जलन एवं खुजली, चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस संबंधी समस्याओं की जांच भी की जाएगी। शिविर में कंप्यूटर के माध्यम से आंखों की जांच और चश्मे का नंबर निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें आंखों की जांच और परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

शिविर का आयोजन अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में होगा। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 9303623130, 9039645760 और 7773086100 नंबर जारी किए गए हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES