HomeUncategorizedसरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगी न्यूरो और चेस्ट विशेषज्ञों की सुविधा,...

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगी न्यूरो और चेस्ट विशेषज्ञों की सुविधा, 19 नवंबर को विशेष ओपीडी शिविर

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगी न्यूरो और चेस्ट विशेषज्ञों की सुविधा, 19 नवंबर को विशेष ओपीडी शिविर

ब्रेन, नसों, खांसी, दमा और सांस संबंधी बीमारियों की होगी जांच एवं परामर्श, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध।

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रवाल नर्सिंग होम की ओर से एक अच्छी पहल की जा रही है। अब सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार को न्यूरो सर्जरी और चेस्ट संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके तहत 19 नवंबर 2026, गुरुवार को अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक में विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे।

इस विशेष ओपीडी में न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। वे MBBS, MS, MCh (Neurosurgery) के साथ मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त हैं। उनके द्वारा ब्रेन और नसों से जुड़ी समस्याओं, रीढ़ की हड्डी एवं स्पाइन संबंधी परेशानियों की जांच और परामर्श दिया जाएगा।

वहीं, चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी भी मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। वे MD (Respiratory Medicine) हैं और खांसी, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, फेफड़ों की समस्या, लंबे समय से खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, निमोनिया, टीबी, नींद में विकार और खर्राटे जैसी समस्याओं की जांच एवं परामर्श देंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श और व्यक्तिगत देखभाल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

यह ओपीडी अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में आयोजित होगी। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मरीज 9303623130, 7773086100 और 9174335366 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस पहल से सरायपाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए दूर शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES