Homeबस्तर संभागसिखाई मीत कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, बुनियादी गणितीय दक्षता...

सिखाई मीत कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, बुनियादी गणितीय दक्षता विकसित करने पर दिया गया जोर

बस्तर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बस्तर में सिखाई मीत कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करना है, जिन्हें जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग जैसी बुनियादी गणितीय संक्रियाओं को समझने और हल करने में कठिनाई होती है।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का नियमित आकलन कर उनकी शैक्षणिक कठिनाइयों को चिन्हांकित किया जाए। इसके बाद उनकी व्यक्तिगत सीखने की जरूरतों के अनुरूप विशेष अभ्यास, रोचक गतिविधियों एवं सरल शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से गणितीय दक्षता विकसित करने पर कार्य किया जाए।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं सिखाई मीत की रीजनल प्रोग्रामर रायपुर सीमा सीरोही ने प्रशिक्षणार्थियों को बच्चों के सीखने के स्तर की पहचान, उनकी समस्याओं को समझने तथा प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता और आवश्यकता के अनुसार शिक्षण रणनीति अपनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से बच्चों तक पहुंचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तिवारी सहित बस्तर विकासखंड के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक (CAC) उपस्थित रहे।

सिखाई मीत कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा बुनियादी गणितीय ज्ञान एवं दक्षताओं से वंचित न रहे। प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी सीखने की गति और क्षमता के अनुरूप शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराकर उसकी बुनियादी गणितीय समझ को मजबूत करना ही इस पहल का मुख्य लक्ष्य है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES