जगदलपुर। जनजातीय गौरव, संस्कृति, इतिहास एवं महापुरुषों के योगदान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं मेहनत का परिचय देते हुए उत्कृष्ट अंक हासिल किए। स्कूली वर्ग में कु. उत्पला ने 94 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में रिंकी नेताम ने 297 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने उनकी मेहनत, लगन और ज्ञान के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपराओं, संस्कृति एवं विरासत को जानने और समझने का अवसर मिला।
सभी सफल प्रतिभागियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आशा है कि विद्यार्थी इसी तरह अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

