*जगदलपुर मीना बाज़ार में पास को लेकर खींचतान! किसी को 30, तो किसी को चाहिए 50 पास; संचालक की बढ़ी परेशानी*
*मीना बाज़ार के प्रवेश-पास को लेकर खींचतान की चर्चा, संचालक परेशान!*
*बस्तर सम्भाग जगदलपुर 26 अक्टूबर 2026*
जगदलपुर शहर में इन दिनों मीना बाज़ार के प्रवेश-पास को लेकर खींचतान की चर्चाएँ तेज़ हो रही हैं। बताया जा रहा है कि बस्तर के “कुछ युवा! व नेताओं! द्वारा मीना बाज़ार संचालक से प्रवेश-पास उपलब्ध कराने की माँग की जा रही है। चर्चाओं के अनुसार, कोई 30 पास चाहता है, तो कोई 50 ,तो कोई 100 पास की माँग कर रहा है।
लगातार पास और सहयोग की माँगों के बीच मीना बाज़ार संचालक की परेशानी बढ़ने की चर्चा है। ऐसी भी बातें सामने आ रही हैं कि संचालक माँग करने वालों से बचने के लिए इधर-उधर जाते दिखाई दे रहे हैं।
हालाँकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मीना बाज़ार के प्रवेश-पास को लेकर बढ़ती माँगें संचालक के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं? फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है।

