Homeछत्तीसगढ़*शालाओं के निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी सख्त, अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई...

*शालाओं के निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी सख्त, अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई एवं वेतन रोकने के निर्देश* ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*शालाओं के निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी सख्त, अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई एवं वेतन रोकने के निर्देश*

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

**गंगालूर क्षेत्र की शालाओं में अव्यवस्था एवं शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, बंद मिली प्राथमिक शाला नैनपाल**

**बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, किचन गार्डन एवं मध्यान्ह भोजन संचालन वाली शालाओं की सराहना**

**बीजापुर,,,,,,,,,,* जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पाण्डेय ने विकासखण्ड बीजापुर अंतर्गत विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नागेश्वर निषाद भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति एवं शैक्षणिक अव्यवस्था पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई एवं आगामी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गंगालूर एवं कन्या आश्रम शाला गंगालूर में शैक्षणिक व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। दोनों संस्थाओं में मात्र 03 शिक्षक उपस्थित मिले, वहीं विद्यार्थियों की उपस्थिति भी अत्यंत कम पाई गई। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में श्रीमती बेलारानी दुर्गम, प्रधानाध्यापक, श्रीमती संगीता नाग, शिक्षक, श्री सर्वेश्वर राव झाड़ी, शिक्षक, श्री पुरुषोत्तम पैंकरा, भृत्य, श्री एम. श्रीनिवास राव, प्रधानाध्यापक, श्री मनोज बुडगुल, शिक्षक, श्री सिकन्दर किस्पोट्टा, शिक्षक तथा श्री कृष्ण कुमार झाड़ी, शिक्षक शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त प्राथमिक शाला पेद्दापारा में प्रधानपाठक अनुपस्थित पाए गए, जबकि प्राथमिक शाला नैनपाल निरीक्षण के दौरान बंद मिली। इन मामलों पर भी जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अनधिकृत अनुपस्थिति तथा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

**बेहतर व्यवस्था वाली शालाओं की सराहना**

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला पुसनार एवं प्राथमिक शाला बद्देपारा, गंगालूर में शिक्षक उपस्थित पाए गए। इन विद्यालयों में किचन गार्डन की स्थिति अच्छी मिली तथा विद्यार्थियों के लिए मध्यान्ह भोजन भी तैयार किया जा रहा था। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन सकारात्मक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अन्य विद्यालयों को भी नियमित उपस्थिति, स्वच्छता एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पाण्डेय ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन, मध्यान्ह भोजन की समुचित व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व है। विद्यालयों में अनुशासन, नियमित अध्यापन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, वहीं बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES