त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026ः मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति,,,,,,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर जिले की 10 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, नाम जोड़ने एवं संशोधन के लिए आवेदन आमंत्रित
बीजापुर,,,,,,,,,,- त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत जिले में सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन हेतु ग्राम पंचायत पदमूर, कमकानार, पुसनार, बुरजी, चेरपाल, एडापल्ली, गुन्लापेंटा, तिमेड़, उसकालेड, गोरला एवं सण्ड्रापल्ली की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया गया है।
संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में मतदाता सूची आम नागरिकों के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति जो किसी ग्राम की मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराना चाहता हो अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन या आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता हो, वह निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकता है।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अपराह्न 3 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकेगी।
छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1965 के नियम 11 (1) के अनुसार दावा एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए यह आवश्यक होगा कि आवेदक का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में दर्ज हो। यदि आवेदक का नाम भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, तो वह निर्धारित प्रारूप क, ख एवं ग में आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेगा। ऐसी स्थिति में आवेदक को 11 नवंबर 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज कराना आवश्यक होगा। इसके पश्चात वह प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अथवा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्रस्तुत किए गए किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।

