जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन 19 एवं 20 नवम्बर 2026 को मिनी स्टेडियम बीजापुर में,,,,,,
,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,, बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने, उन्हे अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता को शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन 19 एवं 20 नवम्बर 2026 को मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सुचारू रूप से संपादित किये जाने हेतु जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है जिनमें से सम्पूर्ण आयोजन के नोडल अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे सीईओ जिला पंचायत बीजापुर, कानून व्यवस्था एवं आवश्यक यातायात, पुलिस बल तैनाती के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर एवं श्री राकेश कुमार साहू अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सर्म्पूण खेलकूद आयोजन, रैफरी/निर्णायक, खेल सामग्री, पुरूस्कार, फ्लैक्स, आमंत्रण प्रिंटिंग एवं वितरण, अन्य मानव संसाधन के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्री आदित्य कुंजाम एवं डीईओ बीजापुर श्री राजेश पांण्डेय, सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्घाटन एवं समापन तथा मंच संचालन श्री जाकिर खान एपीसी जिला शिक्षा कार्यालय बीजापुर, समस्त आयोजन स्थल में मंच, पण्डाल, साउण्ड सिस्टम, बैठक व्यवस्था एवं सम्पूर्ण तैयारी हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बीजापुर एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग बीजापुर, आयोजन स्थल में लाईट, निर्बाद्ध विद्युत/जनरेटर की व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विभाग यांत्रिकी बीजापुर, प्रतिभागियों को भोजन, नास्ता तथा आवासीय बालक/बालिका पृथक-पृथक व्यवस्था के लिए श्री देवेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त आजाकवि बीजापुर, उद्घाटन एवं समापन समारोह में माननीय अतिथियों हेतु स्वल्पहार, सांस्कृतिक कलाकारों हेतु भोजन व्यवस्था श्री जीबीएस रेड्डी जिला मिशन समन्वयक रागाशिमि बीजापुर, समस्त आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम एजुकेशन सिटी, बांसागार परिसर में चिकित्सक दल एवं एम्बुलेंस व्यवस्था डॉ. बीआर पुजारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर, समस्त आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम, एजुकेशन सिटी बांसागार परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बीजापुर, समस्त प्रतिभागियों हेतु जिला स्तर पर परिवहन व्यवस्था श्री संनन्त कुमार जांगड़े जिला परिवहन अधिकारी बीजापुर एवं श्री खेमलाल दाता उप संचालक पंचायत बीजापुर, आयोजन का प्रचार-प्रसार, समाचार कवरेज, विडियोग्राफी एवं परिणामों का प्रकाशन के लिए श्री दिनेश कुमार नेताम उप संचालक जनसम्पर्क बीजापुर, दीप प्रज्वलन, रंगोली एवं महिला प्रतिभागियों के सत्कार की व्यवस्था जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर, समारोह स्थल में फूलमाला एवं बुके की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यान विभाग बीजापुर, आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम, एजुकेशन सिटी बांसागार परिस, में साफ-सफाई, पानी टैंकर, डस्टबीन व्यवस्था मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद बीजापुर एवं अग्निशमन गाड़ियों यंत्र की व्यवस्था के लिए जिला नगर सेनानी बीजापुर को दौयित्व साैंपा गया है।

