Homeकोण्डागांवग्राम आलमेर में द्वितीय पुत्री का नामकरण छट्टी संस्कार एवं एक कुण्डीय...

ग्राम आलमेर में द्वितीय पुत्री का नामकरण छट्टी संस्कार एवं एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, भोजन भंडारे का हुआ वितरण**

 

*ग्राम आलमेर में द्वितीय पुत्री का नामकरण छट्टी संस्कार एवं एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, भोजन भंडारे का हुआ वितरण**

आलमेर, 6 नवंबर 2026। ग्राम आलमेर में श्री संतराम मंडावी एवं श्रीमती मोहन्ती मंडावी के यहाँ द्वितीय पुत्री के जन्म के उपलक्ष्य में नामकरण छट्टी संस्कार का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव एवं धूमधाम से किया गया। इस पावन अवसर पर एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें गायत्री परिवार के परिजनों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छट्टी कार्यक्रम में टोली के रूप में हीरक मंडल भोंगापाल की विशेष उपस्थिति रही।

यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं और नवजात पुत्री के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। यज्ञ के पश्चात नामकरण संस्कार सम्पन्न हुआ। इसके बाद भोजन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों, अतिथियों, महिलाओं एवं बच्चों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, परिजनों एवं ग्रामीणों ने मंडावी परिवार को बधाई दी और नवजात बच्ची को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण भी हुआ। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंडावी परिवार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES