कोंडागांव। वन समिति बकोदागुड़ा द्वारा ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग के अंतर्गत प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों, विशेष रूप से तालाब निर्माण, पौधारोपण तथा नाली निर्माण कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ग्रामीणों और वन समिति के सदस्यों ने इन कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं, विकास कार्यों के महत्व तथा ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर भी चर्चा की गई।

इस बैठक में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला कोंडागांव अध्यक्ष श्री उदय भंडारी सहित रामसाय मंडावी, सोनू कश्यप, पदम कश्यप, बिजू कश्यप, शंकर पटेल, पंच आयतु बघेल, धनुराम बघेल, रुकनाथ कश्यप, बैजु कश्यप, बबलू कश्यप, धनीराम मंडावी, दौवल कश्यप, रामलाल पटेल, जेयनु पटेल, राजू भंडारी, रुकनाथ बघेल, महेश भंडारी, गना पटेल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों की सहभागिता के साथ वन विभाग के कार्यों और गांव से जुड़े विकास संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

