*कोत्तापल्ली में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का किया गठन*
दक्षिण बस्तर जिला बीजापुर 19/11/2026
बीजापुर जिले के कोत्तापल्ली में वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा ने इस मामले की वास्तविक स्थिति जानने और तथ्यों की जांच करने के उद्देश्य से एक जांच समिति का गठन किया है।
समिति की अध्यक्षता श्रीमती ज्योति ध्रुवा करेंगी, समिति में श्री बल्लूराम भवानी, श्री नरेंद्र नाग, श्रीमती पूर्णिमा सिन्हा, श्री दंती पोयाम, श्रीमती तिलस्मा मरकाम, श्रीमती सुनीता तेलाम, श्री सुरेश कवासी एवं श्री सुक्कू नाग को सदस्य बनाया गया है।
आप नेता नरेंद्र नाग ने कहा:
कोत्तापल्ली में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन को एकतरफा कार्रवाई करने के बजाय सभी पक्षों की बात सुननी चाहिए। वन अधिकार, स्थानीय लोगों के हित और कानून का सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाए।
समीर खान, बस्तर लोकसभा प्रभारी, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने कहा:
बस्तर जल, जंगल और जमीन की पहचान वाला क्षेत्र है। यहां के लोगों के अधिकारों और सम्मान से जुड़े किसी भी मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
वन विभाग की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। आम आदमी पार्टी किसी भी अन्याय के पक्ष में नहीं है। हमारा उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाना और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाना है।
समीर खान ने कहा कि गठित जांच समिति को आवश्यक सहयोग लेकर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति का पता लगाने और तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी प्रशासन से भी मांग करती है कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए और संबंधित ग्रामीणों की बात सुनी जाए।
आम आदमी पार्टी की मांग है कि कोत्तापल्ली मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

