Homeछत्तीसगढ़*फर्जी निवास प्रमाण-पत्र मामले पर विधायक विक्रम मंडावी सख्त: बीजापुर कलेक्टर को...

*फर्जी निवास प्रमाण-पत्र मामले पर विधायक विक्रम मंडावी सख्त: बीजापुर कलेक्टर को लिखा पत्र, गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की मांग*

*फर्जी निवास प्रमाण-पत्र मामले पर विधायक विक्रम मंडावी सख्त: बीजापुर कलेक्टर को लिखा पत्र, गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की मांग*

 

दक्षिण बस्तर जिला बीजापुर 20/11/2026,

 

बीजापुर ज़िले में फर्जी निवास प्रमाण-पत्र बनाए जाने के गंभीर मामले को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर कलेक्टर को पत्र लिखा है।

उन्होंने इस विषय पर चिंता जताते हुए ज़िले के सभी तहसीलों में सक्रिय गिरोहों और बाहरी लोगों के निवास प्रमाण-पत्र बनने की शिकायतों पर सख्त एवं कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

बस्तर फाइटर्स व अन्य भर्तियों को लेकर जताई चिंता विधायक विक्रम मंडावी के अनुसार, तहसील कार्यालय बीजापुर में बस्तर फाइटर्स तथा अन्य भर्तियों को ध्यान में रखते हुए ज़िले के बाहर के लोगों के भी निवास प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है कि भर्ती प्रक्रियाओं के मद्देनज़र स्थानीय पात्रता और दस्तावेजों की पारदर्शिता से जुड़ा यह विषय अत्यंत संवेदनशील है।

 

सभी तहसीलों में गिरोह सक्रिय होने का आरोप पत्र के माध्यम से विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा है कि ज़िले की सभी तहसीलों में फर्जी निवास प्रमाण-पत्र बनवाने वाले गिरोह सक्रिय हैं।

ऐसे में फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगाने और नियमों के विपरीत प्रमाण-पत्र जारी होने की आशंकाओं की जांच व कार्रवाई आवश्यक है।

कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग

विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर कलेक्टर को पत्र लिखकर स्पष्ट रूप से मांग की है कि ज़िले में फर्जी निवास प्रमाण-पत्र बनवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES