Homeछत्तीसगढ़**संगमपल्ली में शिक्षा की नई सौगात: सेजेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट...

**संगमपल्ली में शिक्षा की नई सौगात: सेजेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट विद्यालय के नवनिर्मित भवन का हुआ भव्य लोकार्पण**

**संगमपल्ली में शिक्षा की नई सौगात: सेजेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट विद्यालय के नवनिर्मित भवन का हुआ भव्य लोकार्पण**

बीजापुर भोपाल पटनम 19/11/2026

भोपालपटनम क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने और ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

 

बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत संगमपल्ली में स्थित स्वामी आत्मानंद (सेजेस) नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट विद्यालय के नवनिर्मित भवन का आज विधिवत लोकार्पण किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरें पुलैया तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं संगमपल्ली ग्राम पंचायत की उपसरपंच श्रीमती सरस्वती सोढ़ी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए स्कूल भवन को विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

 

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) भोपालपटनम दुदी वेंकटेश्वर , एसएमसी (SMC) अध्यक्ष चिकुड़ गणपत, पंच प्रेमलता, थाना मद्देड सहायक उप निरीक्षक  संपत कर मरका,थाना स्टाफ भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष धनंजय , बीरा महेश सहकारिता जिला सह संयोजक, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बटल वेंकटेश्वर, दीपक ध्रुव विशेष रूप से मंचासीन रहे।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए भवन के बन जाने से अब संगमपल्ली और आसपास के दूरस्थ गांवों के बच्चों को पठन-पाठन के लिए एक बेहतर, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिल सकेगा।

 

नए भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य अरब खान,उप्पल सतीश, व्याख्याता, एडला विजय कुमार व्याख्याता,बीरा राम चंद्रम सीएसी (CAC) मद्देड़ , ईप्पल नारायणाम्मा व्याख्याता,गोवर्धन साहू व्याख्याता, अधीक्षिका शांता दानम, सरिता मट्टी, समस्त अनुदेशकगण तोड़ेंम सारदा, सुशील मड़े, धनलक्ष्मी, रंजिता वालवा, माया झाड़ी, सुजाता पालदेव, मुनिशा मंडावी, ज्योति यादव, धनलक्ष्मी पूजलवार, रीना इंजा, सुभाषिनी,तथा पालक सोढ़ी सत्यम, और मनोज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालकगण व ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES