Homeकोण्डागांवएकलव्य विद्यालय मामले में जांच पर सवाल, कलेक्टर-एसपी को तत्काल हटाने या...

एकलव्य विद्यालय मामले में जांच पर सवाल, कलेक्टर-एसपी को तत्काल हटाने या निलंबित करने की मांग – सुकू नाग*

*एकलव्य विद्यालय मामले में जांच पर सवाल, कलेक्टर-एसपी को तत्काल हटाने या निलंबित करने की मांग – सुकू नाग*
राजमन नाग

मांग पूरी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय का होगा घेराव, आम आदमी पार्टी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

कोंडागांव। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुकू नाग ने कोंडागांव जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा को तत्काल निलंबित करने अथवा जिले से हटाने की मांग की है।

सुकू नाग ने कहा कि जिले में आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बजाय आवाज उठाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के कथित तानाशाही रवैये से आम नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अपनी समस्याएं रखने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का अधिकार है, लेकिन कोंडागांव में इस अधिकार को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने *शामपुर* स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यालय में अव्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं और शिक्षिका द्वारा आत्महत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले सामने आए थे। पालकों और सामाजिक लोगों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें की थीं। इसके बावजूद पूरे मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।

*सुकू नाग* ने आरोप लगाया कि एकलव्य विद्यालय मामले में निष्पक्ष जांच के बजाय लीपापोती की जा रही है। वहीं, अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले सामाजिक लोगों के साथ हुए पुलिस के व्यवहार और उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई भी चिंताजनक है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि प्रशासन को शिकायतकर्ताओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि उनके खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें हतोत्साहित करना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने जिले के सांसदों और विधायकों से मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने अथवा जिले से हटाने के लिए आवश्यक पहल करें।
*आंदोलन की चेतावनी*
सुकू नाग ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में जल्द निर्णय नहीं लिया गया और आम जनता को न्याय नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगी। जरूरत पड़ने पर पार्टी उग्र आंदोलन भी करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES