*विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से दो पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, 18.40 करोड़ से अधिक के होंगे कार्य -…हेमचंद देवांगन, भाजपा जिला मंत्री*
**फरसगांव* , * केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से दो पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण को मंजूरी मिली है। इन कार्यों पर 18.40 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर भाजपा जिला मंत्री हेमचंद देवांगन ने विधायक नीलकंठ टेकाम को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
स्वीकृत कार्यों के तहत फरसगांव विकासखंड के पलना-बंगोली मार्ग स्थित बारदा नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 904.29 लाख रुपये तथा परोदा-कोनगुड़ मार्ग के परोदा नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 936.44 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों कार्यों की कुल स्वीकृत राशि 18 करोड़ 40 लाख 73 हजार रुपये है।
हेमचंद देवांगन ने बताया कि विगत दिनों केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना था और पुल निर्माण को लेकर आश्वासन दिया था। इसके बाद बजट वर्ष 2025-26 में इन दोनों महत्वपूर्ण पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों को प्रमुखता से शामिल कर स्वीकृति दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में नदी-नालों में पानी बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाता था, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों को भारी परेशानी होती थी। अब पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
हेमचंद देवांगन ने कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है, इसके लिए मैं क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक नीलकंठ टेकाम को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

