Homeकोण्डागांवकेशकाल घाट में लावारिस हालत में मिली कबाड़ से भरी पिकअप, पुलिस...

केशकाल घाट में लावारिस हालत में मिली कबाड़ से भरी पिकअप, पुलिस ने किया जप्त*,,

 

*केशकाल घाट में लावारिस हालत में मिली कबाड़ से भरी पिकअप, पुलिस ने किया जप्त*
*केशकाल।* थाना केशकाल पुलिस ने केशकाल घाट नं. 08 के पास लावारिस हालत में खड़ी कबाड़ से भरी पिकअप को जप्त किया है।

दिनांक 14.11.2026 को घाट पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केशकाल घाट नं. 08 के पास एक सफेद रंग की पुरानी पिकअप नं. CG-13-D-2366 सुबह से लावारिस हालत में खड़ी है और आसपास कोई व्यक्ति नहीं दिख रहा है।

सूचना की तस्दीक पर सउनि. सुरेश मरकाम हमराह स्टाफ आर. 825 मनोहर निषाद मौके पर पहुंचे। वहां पिकअप का सामने का शीशा खुला हुआ था, गाड़ी बिना चाबी के खड़ी थी और पीछे ट्राली में मोटर साइकिल का पुराना कबाड़ी सामान भरा हुआ था।

वाहन स्वामी एवं चालक के संबंध में घाट में उपस्थित लोगों एवं राहगीरों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद गवाहों की उपस्थिति में मैकेनिक को बुलाकर ड्राइवर साइड के दरवाजे का लॉक खुलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में गाड़ी के अंदर कुछ नहीं मिला, पीछे डाला में पुराना कबाड़ी सामान मिला।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिकअप को किसी अवैध कार्य में संलिप्त होकर परिवहन करने की आशंका पर वाहन को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर सुरक्षार्थ थाने लाया गया। इस संबंध में पृथक से इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा 106 BNSS तैयार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रितेश मिश्रा, उप निरी. कंवलसिंह शोरी, सउनि. सुरेश मरकाम, प्रआर. 273 ईश्वर नेताम, मप्रआर. 207 बिमला मंडावी, आर. 824 मनोहर निषाद, 871 धर्मेन्द्र नेगी, 848 सदासिंह नेताम, गो.सै. अनिल कुलदीप की अहम भूमिका रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES