Homeकोण्डागांवकिसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है...

किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है साय सरकार :,,,,हेमचंद देवांगन*

*किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है साय सरकार :,,,,हेमचंद देवांगन*

*फरसगांव।* दीपावली की खुशियों के बाद अब अन्नदाताओं के घर समृद्धि की नई सौगात आने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार 15 नवंबर से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का शुभारंभ करने जा रही है। किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और उनकी सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

भाजपा जिला मंत्री हेमचंद देवांगन ने कहा कि साय सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसान हितैषी नीतियों के प्रति उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और विधायक नीलकंठ टेकाम को जिले के समस्त किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने बताया कि इस बार अन्नदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। यदि किसी किसान ने 21 क्विंटल से कम धान बेचा, तो भी उसे नुकसान नहीं होगा। क्योंकि इस बार साय सरकार यदि किसी किसान के नियत पंजीयन से भी कम धान बेचने पर भी उसे अंतर की बोनस राशि देगी। इससे धान की कालाबाजारी भी रुकेगी और किसान को उसकी मेहनत का पूरा फल भी प्राप्त होगा।

हेमचंद देवांगन ने कहा कि पहले किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पाता था, बिचौलियों और कालाबाजारी से किसान परेशान रहते थे। लेकिन साय सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से किसान अब सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी और बोनस राशि की व्यवस्था किसान हित में ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने, खेती लाभ का व्यवसाय बने और गांवों में समृद्धि आए। धान खरीदी की समय पर शुरुआत से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

अंत में जिला मंत्री हेमचंद देवांगन ने जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे समय पर पंजीयन और खरीदी केंद्रों में अपनी उपज लेकर पहुंचें और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES