*गायत्री परिवार में शोक – केंद्रीय कार्यालय चिकलपुट्टी के संस्थापक के पिता श्री धनाजी मरकाम का निधन*
राजमन नाग
*कोंडागांव/ फरसगांव, 29 अक्टूबर 2026।* केंद्रीय कार्यालय चिकलपुट्टी के संस्थापक श्रद्धेय श्री महाप्राण पुरोहित बाबूजी के पूज्य पिता जी श्री धनाजी मरकाम बाबूजी के स्वर्गवास की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गायत्री परिवार शोकाकुल हो गया। बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े परिजन उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं दूधराज जैसे बड़ेडोंगर क्षेत्र के चारों हीरक मंडल के गायत्री परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्री धनाजी मरकाम बाबूजी एक सरल, सहज, मिलनसार और धर्मपरायण व्यक्ति थे। उनका संपूर्ण जीवन गायत्री के सिद्धांतों और मूल्यों से ओत-प्रोत रहा। क्षेत्र में सभी उन्हें बड़े सम्मान की दृष्टि से देखते थे। उन्होंने सदैव अपने परिवार और समाज को संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी।
गायत्री परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि गायत्री माता, परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

