Homeकोण्डागांवविधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मिनी स्टेडियम...

विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मिनी स्टेडियम की घोषणा*

**विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मिनी स्टेडियम की घोषणा*
* राजमन नाग**
*फरसगांव/बोरगांव।* बोरगांव फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में स्व. श्री सुशांत सज्जल की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक ने मैदान में पहुंचकर स्वयं फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया, जिसके बाद दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि फुटबॉल से उनका पुराना नाता रहा है और छात्र जीवन में वे स्वयं फुटबॉल के सक्रिय खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरसगांव और बोरगांव क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में खासा उत्साह है, जो इस आयोजन में साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि टीम भावना और अनुशासन भी बढ़ता है।

विधायक टेकाम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल मैदानों का विकास जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के खिलाड़ियों की मांग पर बोरगांव में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। साथ ही युवाओं के लिए ओपन मिनी जिम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी मंच निर्माण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए बेहतर सुविधा मिले ताकि वे जिला और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं और आयोजकों को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई नामी फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बोरगांव की सरपंच चंद्रकला सरकार, फरसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण बदेशा, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण साना, स्थानीय जनप्रतिनिधि, फुटबॉल क्लब के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES