जवाहर नवोदय विद्यालय लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन
*कोंडागांव, 9 सितंबर 2026/* जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि दिनांक 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित है। उक्त चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 10-04-2027 को कोण्डागांव जिले में किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in तया निम्नलिखित लिंक के (कक्षा 9वीं हेतुः https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix 9 & कक्षा 11 वीं हेतुः https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi 11) माध्यम से किया जाना है। विद्यार्थी को कोण्डागांव जिले का निवास एवं कोण्डागांव जिले में स्थित किसी शासकीय/शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं एवं कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना है। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की जन्मतिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु जन्मतिथि 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना है। उपरोक्त पात्रता रखने वाले विद्यार्थी ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। किसी भी अभ्यर्थी को उक्त चयन परीक्षा में दोबारा बैठने की अनुमति/पात्रता नहीं होगी।

