*लोकल प्रतिभाओं को मंच देने नवरात्रि पर लव कुश क्षेत्रीय मानस संघ का भव्य आयोजन, मोदे बेड़मा में 13 अक्टूबर को होगा एक दिवसीय मानसगान*
राजमन नाग
*फरसगांव** लोकल क्षेत्र को आगे लाने और स्थानीय कलाकारों को एक मंच देने के उद्देश्य से नवरात्रि के पावन पर्व पर लव कुश क्षेत्रीय मानस संघ द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय मानसगान तीर्थ स्थल पावड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोदे बेड़मा में 13 अक्टूबर को आयोजित होगा।
लव कुश क्षेत्रीय मानस संघ के अध्यक्ष *सोपसिंह नाग* ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की लोकल मानस मंडलियों को आगे लाना है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में कई प्रतिभावान मानस मंडलियां हैं, लेकिन उन्हें बड़ा मंच नहीं मिल पाता। इसलिए नवरात्रि के शुभ अवसर पर हमने सभी मंडलियों को एक ही मंच पर लाने का निर्णय लिया है ताकि वे मानस की अमृत वाणी से लोगों के जीवन को धन्य बना सकें।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम *13 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे से ग्राम पंचायत मोदे बेड़मा* में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 22 मानस मंडलियां शामिल होंगी।
जिसमें माँ आदिशक्ति प्रज्ञा मानस मंडली कन्हारगाँव, गंगा सागर मानस परिवार छुईंपारा (तोड़ा सी), नव जागरण मानस मंडली देवगाँव, जय माँ शीतला मानस मंडली कुम्हार पारा बंजोड़ा, जय माँ दुर्गे भजन मंडली, दया के सागर मानस परिवार, जय भोले शिवशंकर परिवार, शिव सागर मानस परिवार पावड़ा, प्रज्ञा मानस मंडली बंड़ापाल, राम लखन मानस परिवार, जय श्रीराम मानस मंडली बड़गई, आया दंतेश्वरी मानस मंडली खेतारपाल, विचार क्रांति मानस मंडली भोगापाल, नव ज्योति, दुर्गा मानस मंडली, श्रीराम मानस परिवार, राम कृपा मानस परिवार, संजीवनी मानस मंडली आमगांव, जय माँ शीतला मानस परिवार कुलानार, माँ गायत्री मानस मंडली मोदेबेड़मा और विश्वामित्र मानस मंडली कोनगुण की प्रस्तुति होगी।
अध्यक्ष *सोपसिंह नाग* ने सभी ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, मानस प्रेमी एवं श्रद्धालु जनों से अपील की है कि इस एक दिवसीय मानसगान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

