Homeकोण्डागांवअवैध धान के भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 30 बोरी धान...

अवैध धान के भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 30 बोरी धान जब्त*

*अवैध धान के भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 30 बोरी धान जब्त*
राजमन नाग
कोण्डागांव, 14 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 बोरी अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम फरसगांव श्री दिलीप कुमार उइके के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी समिति, कोण्डागांव द्वारा फरसगांव में श्री बलि राम कोर्राम के गोदाम में धान के अवैध भण्डारण के संबंध में जांच एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 30 बोरी धान, जिसका वजन 12 क्विंटल तथा अनुमानित बाजार मूल्य 24 हजार रुपये है, जब्त किया गया। इस संबंध में नियमानुसार जब्ती पंचनामा तैयार कर धान की सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार जांच एवं निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने संबंधित व्यापारियों एवं किसानों से धान खरीदी संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES