Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर---हड़ताली पटवारियों पर कलेक्टर सख्त, 51 पटवारियों को जारी हुआ शो-कॉज...

*मोहला मानपुर—हड़ताली पटवारियों पर कलेक्टर सख्त, 51 पटवारियों को जारी हुआ शो-कॉज नोटिस, 3 निलंबित,10 का स्थानांतरण,अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही भी जारी*

मनीष कौशिक

मोहला, – जिले में पटवारियों द्वारा 13 अक्टूबर से की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कार्यों में बाधा एवं आम नागरिक, तथा किसानों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देश मे हड़ताली पटवारियों के विरुद्ध सख्त और बेहद बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। कलेक्ट्रेट से मिली जानकारी केअनुसार जिले में कुल 58 पटवारी पदस्थ हैं, जिनमें से 51 पटवारी हड़ताल पर गए हैं। तहसीलवार स्थिति के अनुसार अंबागढ़ चौकी में 20 में से 18, मोहला में 16 में से 14, मानपुर में 12 में से 11, खड़गांव में 4 में से 4 तथा औंधी में 6 में से 4 पटवारी हड़ताल पर हैं। जिला प्रशासन द्वारा हड़ताल में शामिल सभी 51 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं, अब तक 3 पटवारियों को निलंबित किया गया है तथा 10 पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही संबंधित पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही भी जारी है।13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं पटवारी-राजस्व पटवारी संघ के मुताबिक, PV ऐप की व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण नहीं होने, पटवारियों पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई और लंबित मांगों के संबंध में संघ ने 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी।हड़ताल के 32 दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलन जारी है। ऐसे में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने से आम नागरिक, किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इन्हें किया गया निलंबित-मोहला तहसील के हल्का न 7 के प्रभारी पटवारी हीरालाल कोसरे , अंबागढ़ चौकी तहसील के हल्का न 25 के पटवारी चंद्रसेन चौहान,औंधी तहसील के हल्का न 5व6 के पटवारी दिनेश साहू को निलंबित किया गया है।हड़ताल के बीच 10 का स्थानांतरण-राजस्व विभाग में कसावट लाने कलेक्टर तनुजा सलाम ने जिले भर के 10 पटवारीयो का स्थानांतरण किया है विद्या बोरकर अंबागढ़ चौकी ढाढुटोला से भरीटोला मानपुर, लखनलाल सोरी अंबागढ़ चौकी कौडीकसा से डोकला खडगांव , रविकांत बघेल अंबागढ़ चौकी ओटेबाधा से हुरेली मानपुर,दिनेश कुमार मंडावी सोमाटोला मोहला से मानपुर, राकेश रोशन मेश्राम मटेवा मोहला से बोडेगांव औंधी, प्रवीण बामेश्वर ढोकला खडगांव से ढाढुटोला अंबागढ़ चौकी, संतोष साहू बोडेगांव औंधी से ओटेबाधा अंबागढ़ चौकी, नम्रता दामले भरीटोला मानपुर से कौडीकसा अंबागढ़ चौकी, रूपेश कुमार देवांगन हुरेली मानपुर से मटेवा मोहला, लव कुमार साहू मानपुर से सोमाटोला मोहला।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES