Homeछत्तीसगढ़*ग्राम केरपे - करकेली में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जन-चौपाल लगाकर...

*ग्राम केरपे – करकेली में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जन-चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद *

*ग्राम केरपे – करकेली में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जन-चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद *

 

*ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

 

*माओवाद-मुक्त क्षेत्र में स्थायी शांति एवं विकास को गति देने ग्रामीणों से सहयोग की अपील *

 

*असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आने एवं उनसे दूरी बनाए रखने की दी गई समझाइश*

 

*दक्षिण बस्तर,जिला बीजापुर  दिनांक 12/11/2026*

थाना बेदरे क्षेत्रांतर्गत ग्राम केरपे एवं करकेली में जन-चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर श्रीमति नम्रता चौबे ग्राम केरपे पहुँचे तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना । अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

क्षेत्र के माओवाद-मुक्त होने के बाद अब शांति, सुरक्षा एवं विकास की नई राह पर आगे बढ़ने का अवसर है। क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

 

पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि ग्रामीण किसी भी बाहरी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएँ। जल, जंगल एवं जमीन के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह करने वाले तत्वों का बहिष्कार करें तथा ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

 

स्थानीय युवाओं को बस्तर फाईटर्स की भर्ती में आवेदन करने हेतु अपील की गई । शासन की योजनाओं के अनुसार बस्तर फाईटर्स की भर्ती में नक्सल पीड़ित को मिलने वाली राहत के सबंध में बताया गया ।

 

जन चौपाल में कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्रीमति नम्रता चौबे, एसडीएम भैरमगढ, भोपालपटनम, एसडीओपी फरसेगढ, तहसीलदार भोपालपटनम, कुटरू, पटवारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES