Homeकोण्डागांवछत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को मिलेगी आर्थिक राहत, सरकार के फैसले का किया...

छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को मिलेगी आर्थिक राहत, सरकार के फैसले का किया स्वागत*,,,रामसाय नाग

 

छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को मिलेगी आर्थिक राहत, सरकार के फैसले का किया स्वागत*,,,रामसाय नाग

*फरसगांव* * छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार ने अन्नदाता किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी के प्रावधान में यदि कोई किसान 21 क्विंटल की जगह केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तो उसे शेष 6 क्विंटल के अंतर की राशि आदान सहायता के रूप में मिलेगी। पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता मिलेगी।

सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए बड़े डोंगर मंडल महामंत्री रामसाय नाग ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

रामसाय नाग ने कहा कि यह निर्णय किसानों के आर्थिक हितों को मजबूती देगा। विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग के किसानों के लिए यह फैसला राहत और उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी मेहनत को उचित सम्मान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की खुशहाली और कृषि की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रामसाय नाग ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। किसानों को सशक्त बनाने वाले निर्णय कृषि व्यवस्था को मजबूती देंगे और गांवों में समृद्धि लाएंगे। अंत में उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा, तभी छत्तीसगढ़ खुशहाल होगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES