*कृषक उन्नति योजना में 13,839 रुपये बोनस मिलने से किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री और विधायक को दिया धन्यवाद*,, परमेश्वर सेठिया
*कोंडागांव।* कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 13,839 रुपये बोनस मिलने की घोषणा से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों का कहना है कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे निभाया जा रहा है। किसान के खाते में सीधा पैसा आने की घोषणा ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
मंडल महामंत्री परमेश्वर सेठिया ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं हमारे लोकप्रिय विधायक माननीय नीलकंठ टेकाम जी को हृदय से धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत हम किसानों को 13,839 रुपये बोनस मिलने वाली है, यह सुनकर हम सब किसान बहुत खुश हैं।
सेठिया ने कहा कि किसान के खाते में सीधा पैसा आने की घोषणा ही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। आपने जो वादा किया था, वह निभाया जा रहा है। इस किसान हितैषी निर्णय के लिए पूरे किसान परिवार की ओर से कोटि-कोटि आभार है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। धान की खेती में लगी लागत, खाद-बीज और मजदूरी के खर्च में इस सहायता से बड़ी राहत मिलेगी। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह राशि बहुत मायने रखती है। इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक मेहनत से खेती करेंगे।
सेठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है। विधायक नीलकंठ टेकाम भी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को हमेशा गंभीरता से उठाते रहे हैं। इस निर्णय से गांवों में समृद्धि आएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा, तभी छत्तीसगढ़ खुशहाल होगा। अन्नदाता का सम्मान ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है।

