*21 क्विंटल धान खरीदी और 13,839 रुपये बोनस से किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*,,, *दिनेश कुमार नेताम*
*फरसगांव, कोंडागांव।* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णय से प्रदेश के किसानों में खुशी का माहौल बना हुआ है। सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ से धान खरीदी और कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी 13,839 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्रदेश के किसानों के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल फरसगांव के श्री दिनेश कुमार नेताम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार एवं धन्यवाद है। आपका निर्णय किसानों के हित के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से धान खरीदी और धान कम मात्रा में भी जो किसान धान बेचेगा, उसे धान का बोनस 13,839 रुपये प्रति एकड़ में मिलेगा।
नेताम ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के किसानों में खुशी का माहौल बना है और क्षेत्र के किसानों को बिचौलियों से मुक्त होना माना जा रहा है। अब किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी। किसान को उसकी मेहनत का पूरा सम्मान और पूरा दाम मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार ने जो वादा किया था, उसे निभाया जा रहा है। किसान के खाते में सीधा पैसा आने से किसानों का मनोबल बढ़ा है।
नेताम ने कहा कि इस निर्णय से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। खेती की लागत में राहत मिलने से किसान और अधिक उत्साह से खेती करेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा, तभी छत्तीसगढ़ खुशहाल होगा।

