
महासमुंदवासियों के लिए खुशखबरी: बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में अब निःशुल्क होगी मोतियाबिंद की सर्जरी, रहने-खाने से लेकर दवाइयों और लेंस का खर्च भी मुफ्त
हर शनिवार और रविवार को मिलेगी सुविधा, छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त योजना के तहत मरीजों को मिलेगा लाभ।
बसना/महासमुंद। जिले के मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (अग्रवाल नर्सिंग होम) में छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त व्यवस्था के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रत्येक शनिवार और रविवार को मरीजों को यह सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आने वाले पात्र मरीजों के रहने, भोजन, दवाइयों, लेंस और सर्जरी का खर्च निःशुल्क रहेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क नंबर:
84618-11000
77730-86100
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।


