HomeUncategorizedबसना और सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी चिकित्सा सुविधा, बच्चों से...

बसना और सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी चिकित्सा सुविधा, बच्चों से लेकर मानसिक रोगियों तक का होगा बेहतर इलाज

बसना और सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी चिकित्सा सुविधा, बच्चों से लेकर मानसिक रोगियों तक का होगा बेहतर इलाज

महासमुंद। जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से अलग-अलग तिथियों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत बच्चों के उपचार के लिए पीडियाट्रिक टीम और मानसिक, मस्तिष्क एवं नशा मुक्ति संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा देंगे।

10 नवंबर को सरायपाली में पहुंचेगी बच्चों के इलाज की विशेषज्ञ टीम

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की पीडियाट्रिक टीम 10 नवंबर 2026 को सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। इस टीम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मुकेश ठाकुर, डॉ. संतोष घोटमारे एवं डॉ. दीक्षित जे. राम शामिल हैं। बच्चों की बेहतर सेहत और समुचित उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। यह सुविधा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मरीज सरायपाली स्थित अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक एवं संतोषी माता मंदिर के पास पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।

12 नवंबर को बसना में मानसिक एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

वहीं, 12 नवंबर 2026, गुरुवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. बी. त्रिवेदी अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. त्रिवेदी मनोविकार एवं यौन रोग विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा डिप्रेशन, ओसीडी, सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया, मिर्गी, सिरदर्द, अनिद्रा, चिंता, तनाव, घबराहट और व्यवहार संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।

इसके अलावा बच्चों में अत्यधिक चंचलता, पढ़ाई में ध्यान नहीं लगना, मानसिक विकास संबंधी समस्याओं तथा शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, गांजा, चरस, सिगरेट एवं तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए भी उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में फैमिली काउंसलिंग, मैरिज काउंसलिंग, चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसलिंग तथा एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। चिकित्सकीय सेवाएं सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन विशेषज्ञ सेवाओं का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम करना है।

संपर्क: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद। मोबाइल नंबर: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100। सरायपाली पीडियाट्रिक सेवाओं के लिए: 91743-35366, 91313-44252, 93036-23130, 77730-86100।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES