
बच्चों की बेहतर सेहत के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम की पहल, सरायपाली में मिलेगी विशेषज्ञ पीडियाट्रिक टीम की सेवाएं
सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सही उपचार और स्वस्थ भविष्य को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा सरायपाली में विशेष पीडियाट्रिक (शिशु रोग) चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इसके तहत आगामी 3 नवंबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सरायपाली में विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी।
इस विशेष पीडियाट्रिक टीम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ठाकुर, एमडी पीडियाट्रिक डॉ. संतोष घोरमारे तथा एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षित जे. राम शामिल हैं।
इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श, बीमारी की पहचान और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इससे अभिभावकों को बच्चों के इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों की ओर जाने की परेशानी भी कम होगी।
चिकित्सा सेवाएं अग्रवाल डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक एवं संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेंगी। निर्धारित दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया जाएगा।
अग्रवाल नर्सिंग होम की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है।


