HomeUncategorizedअग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 1 नवंबर को नाक, कान एवं गला...

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 1 नवंबर को नाक, कान एवं गला रोगों का विशेष उपचार शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच और ऑपरेशन

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 1 नवंबर को नाक, कान एवं गला रोगों का विशेष उपचार शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच और ऑपरेशन

बसना। क्षेत्र के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में आगामी 1 नवंबर 2026 को नाक, कान एवं गला रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सतीश राठी (MS-ENT) उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीजों की जांच के साथ जरूरत के अनुसार लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में नाक, कान और गले से संबंधित विभिन्न समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। इसमें नाक के मस्से, टॉन्सिल की समस्या, नाक की हड्डी का तिरछापन, हैपोक्सिसटाटिस (आंसू की नली का संक्रमण), थायरॉइड, घेंघा रोग (गॉइटर), कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना तथा नाक, कान एवं गले के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से संबंधित परामर्श और उपचार शामिल हैं। इसके अलावा मुंह एवं जीभ के कैंसर से संबंधित मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध होगी।

अस्पताल में लेजर तकनीक एवं एंडोस्कोपी पद्धति के माध्यम से उपचार और ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इन आधुनिक तकनीकों से कम दर्द, कम रक्तस्राव और सटीक जांच एवं उपचार में मदद मिल सकती है। साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस विशेष चिकित्सा सुविधा की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।

डॉ. सतीश राठी 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 31 अक्टूबर तक अस्पताल पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि उपचार की आवश्यक तैयारियां समय पर की जा सकें।

पंजीयन एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES