HomeUncategorizedमहासमुंद में फिर हुआ तेंदुए का हमला..घर में घुसकर मे बकरी को...

महासमुंद में फिर हुआ तेंदुए का हमला..घर में घुसकर मे बकरी को उतारा मौत के घाट..बागबाहरा क्षेत्र में वन विभाग लगातार कर रहा मुनादी..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, घर में घुसकर मे बकरी को उतारा मौत के घाट..बागबाहरा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की हलचल..

महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के आसपास तेंदुए की मौजूदगी और हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला ग्राम पंडरीपानी (नर्रा) से सामने आया है, जहां बीती रात एक जंगली जानवर घर के अंदर घुस गया और बकरी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और आधा खा कर वापस जगल की ओर लौट गया..बताया जा रहा है कि यह घटना बिसाहू चक्रधारी के घर पर हुई है.. वही घटना के बाद से परिवार और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में हाल के दिनों में तेंदुए की गतिविधियों को लेकर लगातार चर्चा और चिंता बनी हुई है। घर के भीतर घुसकर बकरे पर हमला किए जाने की घटना ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों को आशंका है कि रिहायशी इलाकों के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है।

बागबाहरा। महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों से निकलकर अब तेंदुआ आबादी वाले गांवों और घरों की बाड़ियों तक पहुंच रहा है। ताजा मामला ग्राम पंडरीपानी (नर्रा) का है, जहां बीती रात तेंदुए ने एक घर में घुसकर पालतू पशु  बकरी का शिकार किया घटना के बाद से ग्रामीणों को अब रात के समय घरों से बाहर निकलने और अपने पालतू पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है..

कारीपाट पहाड़ में युवक पर हमला, झिटकी में छह लोग हुए थे घायल

बागबाहरा क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों का मामला नया नहीं है। इससे पहले 3 अक्टूबर को पंडरीपानी के समीप करिपाट पहाड़ क्षेत्र में लकड़ी लेने गए एक युवक लक्ष्मीनारायण यादव पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसके अगले ही दिन ग्राम झिटकी में तेंदुआ एक घर के भीतर घुस गया और एक ही परिवार के छह सदस्यों को घायल कर दिया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा था। हालांकि, बाद में उस तेंदुए की मौत होने की जानकारी सामने आई थी।

बेहराभांठा, बनियातोरा और परकोम तक तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा

इसके अलावा बोकरामुड़ा, बोकरामुड़ा खुर्द, बेहराभांठा, बनियातोरा और परकोम सहित आसपास के गांवों में भी अलग-अलग समय पर तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाएं सामने आती रही हैं। 20 अक्टूबर की दरम्यानी रात भी कुछ गांवों में तेंदुए की गतिविधियां देखे जाने की जानकारी मिली थी। लगातार अलग-अलग स्थानों से मिल रही सूचनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

वन विभाग ने कराई मुनादी, निगरानी और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बागबाहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा के अनुसार, पंडरीपानी सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। पालतू पशुओं को हुए नुकसान का मुआवजा प्रकरण तैयार कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। तेंदुए के रेस्क्यू के संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

ग्रामीणों की सुरक्षा बनी सबसे बड़ी चिंता

लगातार हो रही घटनाओं के बीच ग्रामीणों के सामने अपने परिवार और पालतू पशुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित गांवों में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए, तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ टीम बुलाकर उचित कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद वन विभाग तेंदुए की आवाजाही पर नियंत्रण और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आगे क्या कदम उठाता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES