
महासमुंद में 7 नवंबर को त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार देंगे परामर्श, विशेष शिविर का होगा आयोजन
बसना। त्वचा, बालों और यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महासमुंद जिले के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 7 नवंबर 2026, शनिवार को त्वचा रोग, सौंदर्य एवं यौन रोग संबंधी विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बीएचयू से एमबीबीएस एवं एमडी (स्किन एंड वीडी) की डिग्री प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार मरीजों को परामर्श देंगे।
डॉ. अजीत कुमार लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। वे पूर्व में एम्स, केजीएमयू एवं मेकाहारा में सीनियर रेजिडेंट के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। शिविर में त्वचा एलर्जी, इंफेक्शन, मुंहासे, दाग-धब्बे, बाल झड़ने, गंजापन, फंगल इंफेक्शन सहित विभिन्न प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ चिकित्सक से गोपनीय परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा।
शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि त्वचा एवं बालों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं।
पंजीयन एवं संपर्क: 84618-11000, 77730-86100
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।


