Homeकोण्डागांवमोदेबेड़मा में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, देव उठनी एवं तुलसी विवाह के...

मोदेबेड़मा में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, देव उठनी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर गायत्री महायज्ञ संपन्न

*मोदेबेड़मा में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, देव उठनी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर गायत्री महायज्ञ संपन्न*
राजमन नाग
*मोदेबेड़मा।* प्रज्ञा मंडल मोदेबेड़मा में श्री मानकूराम मरापी के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में देव उठनी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ कार्यक्रम बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में टोली नायक के रूप में आदरणीय श्री लखन कोर्राम जी, गायत्री शक्तिपीठ कोंडागांव ने यज्ञ का संचालन किया। वहीं गायक के रूप में आदरणीय श्री लक्ष्मण नाग जी, हीरक मंडल समन्वयक मोदेबेड़मा, निवास ग्राम बारदा ने भजन एवं गायत्री मंत्रों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वादक के रूप में आदरणीय श्री राजूराम नेताम जी ने अपनी मधुर वादन कला से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इन तीनों गुरु भाइयों के द्वारा बहुत ही सुंदर, शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं और नव निर्मित भवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। देव उठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह का भी विधिवत आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में गांव के अनेक कार्यकर्ता भाई-बहनों ने भागीदारी निभाई। आयोजनकर्ता श्री मानकूराम मरापी ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, टोली सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कार्यक्रम इतने सुंदर ढंग से संपन्न हो सका। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को देव उठनी एवं तुलसी विवाह की बधाई दी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES