Homeकोण्डागांवग्राम पंचायत मैनपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 268 लोगों का हुआ स्वास्थ्य...

ग्राम पंचायत मैनपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 268 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*

*ग्राम पंचायत मैनपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 268 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
राजमन नाग
/ मैनपुर।* स्वास्थ्य विभाग फरसगांव, बड़डोंगर के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम पंचायत मैनपुर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सरपंच श्री झाड़ी राम सलाम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 268 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर का शुभारंभ सरपंच श्री झाड़ी राम सलाम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और समय पर जांच कराना बहुत जरूरी है। अधिकांश ग्रामीण छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं जो बाद में गंभीर रूप ले लेती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग फरसगांव और बड़डोंगर के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम द्वारा ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, सर्दी-खांसी, मलेरिया, एनीमिया और मौसमी बीमारियों की जांच की गई। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष परीक्षण किया गया। जांच के बाद सभी को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं और गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव रेफर किया गया।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार, साफ पानी के उपयोग और मच्छरों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और पोषण के महत्व के बारे में भी बताया गया।

इस शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही पंचायत भवन में ग्रामीणों की लंबी कतार लग गई थी। बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग अपनी जांच कराने पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ही इस तरह की स्वास्थ्य सुविधा मिलने से उन्हें काफी लाभ हुआ है और उन्हें अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत के सचिव व पंचों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सरपंच श्री झाड़ी राम सलाम ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES