HomeUncategorizedमहासमुंद मे ओडिशा से दिल्ली और इटारसी तक गांजा तस्करी की योजना...

महासमुंद मे ओडिशा से दिल्ली और इटारसी तक गांजा तस्करी की योजना नाकाम, महिला समेत चार गिरफ्तार

राहुल भोई महासमुंद..

ओडिशा से दिल्ली और इटारसी तक गांजा तस्करी की योजना नाकाम, महिला समेत चार गिरफ्तार

दो लग्जरी कारों से 85 किलो गांजा बरामद, गांजा, कार, नकदी और मोबाइल समेत 71.67 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

महासमुंद। ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली और इटारसी में खपाने की बड़ी योजना को महासमुंद पुलिस ने नाकाम कर दिया है। ऑपरेशन निश्चय के तहत कोमाखान पुलिस ने नेशनल हाईवे-353 के टेमरी नाका पर घेराबंदी कर दो कारों से 85 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में उत्तरप्रदेश और बिहार के रहने वाले एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो कार, पांच मोबाइल और नकदी सहित कुल 71 लाख 67 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 24 नवंबर को कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो कारों में सवार चार लोग ओडिशा के खरियार रोड से बागबाहरा-महासमुंद की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे-353 स्थित टेमरी नाका पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

कुछ देर बाद संदिग्ध वोक्सवैगन कार क्रमांक CG-04-KP-6666 और महिंद्रा एक्सयूवी-700 क्रमांक BR-01-KC-1111 को रोककर तलाशी ली गई। वोक्सवैगन कार की डिक्की से चार प्लास्टिक बोरियों में रखे 14 पैकेट और एक्सयूवी कार से 14 पैकेट गांजा बरामद हुआ। दोनों कारों से कुल 85.080 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 42 लाख 55 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के टिटलागढ़ स्थित उरजादानी से गांजा लेकर इटारसी और दिल्ली में बिक्री करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से आदिल शेख (38), निवासी आजमगढ़ उत्तरप्रदेश, रिया पटेल (22), निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश, राजा कुमार (24), निवासी छपरा बिहार और शुभम सिंह (20), निवासी समस्तीपुर बिहार/उत्तरप्रदेश संबंधी पते के अनुसार गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 85.080 किलो गांजा (42.55 लाख रुपये), दो कार (25 लाख रुपये), पांच मोबाइल (1.82 लाख रुपये) और 2 लाख 30 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 71 लाख 67 हजार 500 रुपये बताई गई है।

कोमाखान पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C), 27(A) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को ओडिशा से दूसरे राज्यों तक गांजे की तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES