

बसना में 20 नवंबर को लगेगा निःशुल्क परामर्श सहित यूरोलॉजी कैंप, सरायपाली में बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
महासमुंद। जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा बसना और सरायपाली क्षेत्र में विशेष चिकित्सा सेवाओं की पहल की जा रही है। इसके तहत 20 नवंबर शुक्रवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार के लिए सरायपाली में विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से सेवाएं देगी।
यूरोलॉजी कैंप में यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष संक्रमण, मूत्र नली में सिकुड़न तथा किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर जैसी बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पेशाब में रुकावट, लीक होने और खून आने जैसी समस्याओं का भी उपचार किया जाएगा। शिविर में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है। सीटी स्कैन के माध्यम से पथरी की सटीक जांच और जरूरत के अनुसार ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इच्छुक मरीजों को 19 नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती होने की सलाह दी गई है। इसके लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।
वहीं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। 17 नवंबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। इस टीम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मुकेश ठाकुर, डॉ. संतोष घोटमारे और डॉ. दीक्षित जे. राम अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सरायपाली में बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी। यह पहल बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 7773086100, 8461811000 और 7770868473 पर संपर्क किया जा सकता है।
यूरोलॉजी कैंप बसना में 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से है, जबकि पीडियाट्रिक टीम सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी।


