
अग्रवाल नर्सिंग होम में आज शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप, मूत्र एवं पथरी रोगों की होगी जांच
बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 21 अगस्त को विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में शाम 5 बजे से यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) मरीजों की जांच कर यूरोलॉजी से संबंधित विभिन्न रोगों के उपचार एवं ऑपरेशन को लेकर परामर्श देंगे।
कैंप के दौरान मूत्र एवं पथरी की जांच, किडनी स्टोन का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी बीमारी, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र नली के सिकुड़ने तथा मूत्रकोष के संक्रमण जैसी समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। इसके अलावा किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर से संबंधित मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पेशाब का रुक-रुककर आना, पेशाब में लीकेज या खून आना तथा किडनी में यूरिन ब्लॉकेज जैसी समस्याओं के लिए भी कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। बच्चों से जुड़ी यूरोलॉजी समस्याओं और ट्रॉमा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक की आपातकालीन यूरोलॉजी सेवाओं के संबंध में भी परामर्श दिया जाएगा।
कैंप में जांच फीस मात्र 700 रुपये रखी गई है। साथ ही बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी है। मरीजों को अपनी पूर्व की सभी जांच रिपोर्ट साथ लाने की सलाह दी गई है।
कैंप के दौरान सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट का भी प्रावधान रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने यूरोलॉजी संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों से इस विशेषज्ञ शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित होने वाले इस कैंप के लिए अस्पताल ने संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 और 77730-86100 जारी किए हैं।


