श्रावण मास में भोपालपटनम शिव मंदिर में विशेष शिव आराधना, गोत्रानुसार हो रहा अभिषेक,,,,,,,
,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
भोपालपटनम।,,,,,,,,, श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। पंडित रामगुण्डम बाल मनोहर महाराज जी के मार्गदर्शन में नगर सहित पूरे ब्लॉक के सैकड़ों श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक करा रहे हैं।
पंडित रामगुण्डम बाल मनोहर महाराज जी द्वारा श्रद्धालुओं के गोत्र एवं धार्मिक परंपरा के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना कराई जा रही है। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते सुबह से ही शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है।
नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन एवं विशेष अनुष्ठान करा रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण मास में सच्ची श्रद्धा और विधि-विधान से की गई शिव आराधना से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
कहीं आप तो नहीं रह गए पूजा से वंचित?
यदि आपने अभी तक श्रावण मास में अपने नाम एवं गोत्र के अनुसार भगवान शिव का विशेष अभिषेक नहीं कराया है, तो इच्छुक श्रद्धालु पंडित रामगुण्डम बाल मनोहर महाराज जी से संपर्क कर अपने एवं अपने परिवार की मंगलकामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक करा सकते हैं।
श्रावण मास में शिव आराधना को लेकर नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जल, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में ‘ह
कोई जरूरी नहीं है कि इसी शिव मंदिर में।आप अपने नजदीकी मंदिर संपर्क कर करा सकते हैं।

