Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, नम्रता सिंह के पक्ष...

*मोहला मानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, नम्रता सिंह के पक्ष में जश्न,उच्च स्तरीय छानबीन समिति के निष्कर्ष की खबर के बाद कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह*

मनीष कौशिक

मानपुर —- उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की जांच में नम्रता सिंह के गोंड (ST) जाति प्रमाण पत्र की पात्रता स्वीकार किए जाने की खबर सामने आने के बाद मानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी राजू टांडिया एवं प्रकाश मिश्रा की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। इस दौरान “नम्रता सिंह जिंदाबाद” के नारों से मोहला मानपुर गूंज उठा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति द्वारा दस्तावेजों एवं उपलब्ध अभिलेखों की जांच के बाद पात्रता स्वीकार किए जाने से लंबे समय से उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट हुई है। उन्होंने इसे “सत्य और न्याय की जीत” बताते हुए खुशी जाहिर की।कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब विवादों से आगे बढ़कर क्षेत्र के विकास, जनहित और जनसेवा को प्राथमिकता देने का समय है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और सभी ने नम्रता सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राजू टांडिया, मदन साहू, भोजेश शाह मंडावी, भारती माहौर, समीम तिगाला, यशवंत पटेल, राजहंस मंडावी, ओम प्रकाश चंडाक, धरमु राम, विकास जैन, होरी लाल सोरी, किरण मंडावी, खेमीन साहू, प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा— “सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।”

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES