

बसना में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का नया केंद्र बना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बसना, महासमुंद। अब बेहतर इलाज और आधुनिक जांच सुविधाओं के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं है। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं के साथ दंत चिकित्सा की विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अस्पताल में CT स्कैन, 3D/4D सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, ECG, TMT, EEG, PFT, हार्मोन टेस्ट, कल्चर टेस्ट, बायोप्सी एवं FNAC जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा एंडोस्कोपी और ब्रोंकोस्कोपी जैसी विशेष जांच की सुविधा भी दी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आधुनिक मशीनों के माध्यम से तेज और सटीक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों का उपचार किया जाता है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की एक खासियत यहां उपलब्ध विशेषज्ञ डेंटल टीम भी है। अस्पताल में रूट कैनाल एवं डेंटल इम्प्लांट, टेढ़े-मेढ़े दांतों का आधुनिक उपचार, अकलदाढ़ की सर्जरी, जबड़े के फ्रैक्चर की सर्जरी, पायरिया एवं दांतों की सफाई, मसूड़ों की विभिन्न सर्जरी, स्माइल डिजाइनिंग, बच्चों के दांतों का इलाज तथा मुंह के कैंसर की जांच एवं सर्जरी जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
डेंटल विभाग में MDS विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ 3D Face CT Scan, O.P.G., डिजिटल एक्स-रे, 3D डेंटल स्कैनर, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट, एडवांस डेंटल ऑपरेशन थिएटर और फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उद्देश्य बसना और आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर आधुनिक जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24×7 सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।


