
बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 जुलाई को ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी देंगे सेवाएं
बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 12 जुलाई 2026 (रविवार) को नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोगों के इलाज और ऑपरेशन के लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (MS ENT) मरीजों की जांच कर लेजर एवं एंडोस्कोपी तकनीक से आधुनिक उपचार और ऑपरेशन की सुविधा प्रदान करेंगे।
शिविर में नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की टेढ़ी हड्डी, थायरॉयड, घेंघा, कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद, नाक-कान-गला तथा मुंह एवं जीभ के कैंसर सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। साथ ही सुनने की जांच और कान की सुनने की मशीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारकों के लिए पात्रता अनुसार निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 11 जुलाई तक अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह 10 बजे से मरीजों का परीक्षण शुरू करेंगे।


