Homeकापसी/पखांजूरबडी खबर 9 घंटे से अंधेरे में बडेकापसी, लगातार बिजली कटौती से...

बडी खबर 9 घंटे से अंधेरे में बडेकापसी, लगातार बिजली कटौती से जनता त्रस्त।संबंधित अधिकारीयों की मनमानी उच्चाधिकारीयों की लापरवाही ।

9 घंटे से अंधेरे में बडेकापसी, लगातार बिजली कटौती से जनता त्रस्त।संबंधित अधिकारीयों की मनमानी उच्चाधिकारीयों की लापरवाही ।

आज की प्रमुख खबरें:::

पुत्री के विवाह की खुशी नन्हे बच्चों संग बांटी, पारख परिवार ने कराया स्नेहभोज।

✅ बडेकापसी टोलापारा में बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान।

✅ बडेकापसी में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान की मांग की।

✅ कोयलीबेड़ा विकासखंड में VSK ऐप की तकनीकी समस्या से शिक्षक परेशान।

✅ बडेकापसी में 9 घंटे से बिजली गुल, लगातार कटौती से जनता त्रस्त।

बडेकापसी,कांकेर

बडेकापसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले 9 घंटे से बिजली गुल है, जबकि पिछले एक सप्ताह से बिना किसी पूर्व सूचना के दिन और रात में लगातार बिजली बंद की जा रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

बरसात के मौसम में अंधेरा रहने से सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बिजली नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों का कार्य, व्यापारियों का व्यवसाय और घरेलू कामकाज सभी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली बंद कर देना गंभीर लापरवाही है।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि बडेकापसी में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा यदि किसी तकनीकी कारण से बिजली बंद करनी पड़े, तो पहले से सूचना दी जाए।

यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

रिपोर्ट:-आर. एल. कुलदीप

संपादक – RKBHARATNEWS”हर खबर पर नजर”

6267855263//9479083919

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES