बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने दिया पटवारी संघ के हड़ताल को समर्थन। ,,,,,,,,,
,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
*राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को लिखा पत्र, कहा मांगे जायज है पूरी होनी चाहिए*
*विधानसभा सत्र में भी गिरदावरी, एग्रीस्टेक और पदोन्नति का मुद्दा उठाएंगे*ल
बीजापुर राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश भर के 5000 से अधिक पटवारी 14 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर धरना प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल कर रहे हैं । पटवारी संघ के सभी मांग जायज है जिसे विभिन्न संगठनों द्वारा समय-समय पर समर्थन मिल रहा है कुछ दिनों पूर्व ही कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं किसान यूनियन ने समर्थन पत्र दिया अब बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी लालू राठौर के साथ जिला मुख्यालय के धरना स्थल पर बैठे पटवारी संघ के प्रदर्शन में सम्मिलित होकर मांगों को सुना और पी वी एफ,वेतन विसंगति, राजस्व निरीक्षक पदोन्नति एवं दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण कार्यवाही वापस लेने के संबंध में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखा एवं पटवारी संघ की 4 सूत्रीय मांगों को जायज बताते हुए यह कहा कि पटवारी मैदानी कर्मचारी हैं और शासन प्रशासन की नींव हैं। शासन की समस्त योजनाएं इन्हीं मैदानी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से अमली जामा पहनाया जाता है । आगामी दिनों में धान खरीदी भी होगी और जिस प्रकार पीवीएफ डीसीएस और एग्रीस्टेक के नए-नए नियमों से धान बिक्री को लेकर रकबा कटौती की आशंका जताई जा रही है यह एक चिंता का विषय है जिससे शासन को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा । विधायक महोदय ने यह भी कहा की है जल्द ही विधानसभा सत्र चालू होने वाला है और विधानसभा सत्र में भी पटवारी संघ की मांगों को सदन में रखेंगे। राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष शंकर लाल कतलाम सचिव यशवंत केजी, हितेंद्र पामभोई, पनेश्वर सिंह ठाकुर, बीरा राजबाबू, सुमन शर्मा, इंद्र कुमार झाड़ी, भानु प्रताप चिड़ीयम, लोकनाथ सिंहा ,रामनारायण बीरा , बेमर सिंह नाग, कमला नेताम ,साधना संड्रा, श्वेता नेताम , रेणुका नेताम, अनिल कुजूर, मनोज मरपल्ली आदि पटवारी उपस्थित रहे।

