Homeकापसी/पखांजूरबडेकापसी टोलापारा में बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त, अलग फीडर की...

बडेकापसी टोलापारा में बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त, अलग फीडर की मांग फिर हुई तेज। समाधान नही तो अगला चुनाव जोखिम भरा… सरकार बदलने की मुड पर लोग।

बडेकापसी टोलापारा में बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त, अलग फीडर की मांग फिर हुई तेज

बडेकापसी (कांकेर)। लगातार हो रही बिजली की आवाजाही ने बडेकापसी के टोलापारा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बारिश के मौसम में बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण रात के समय सर्प एवं बिच्छुओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे हर समय भय का माहौल बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार बिजली आने-जाने और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण टीवी, फ्रिज, पंखा, कूलर तथा अन्य घरेलू विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विडंबना यह है कि क्षेत्र में पावर स्टेशन होने के बावजूद बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लगभग पाँच वर्षों से भारदा फीडर से बडेकापसी को अलग फीडर से जोड़ने की मांग की जा रही है। इस दौरान कई कनिष्ठ अभियंता (जेई) आए और उनका स्थानांतरण भी हो गया, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अलग फीडर की व्यवस्था कर दी जाए तो क्षेत्र की बिजली समस्या का स्थायी समाधान संभव है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए बडेकापसी की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए तथा अलग फीडर की वर्षों पुरानी मांग पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

— आर. एल. कुलदीप
संपादक, RKBHARATNEWS

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES