बडेकापसी नल-जल योजना दम तोड़ती नजर आई, लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे….. वहीं दूसरी ओर बडेकापसी में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या के कारण घरों में लगे बोरवेल और पानी की मोटर भी सही ढंग से संचालित नहीं हो पा रही हैं।
कांकेर :-
जिले के बडेकापसी क्षेत्र में नल-जल योजना लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है। एक ओर ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं,
वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या के कारण घरों में लगे बोरवेल और पानी की मोटर भी सही ढंग से संचालित नहीं हो पा रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना से नियमित पानी नहीं मिल रहा है और बिजली की कम वोल्टेज के कारण निजी बोरवेल से भी पानी निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की ओर न तो संबंधित अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। लंबे समय से परेशानी झेल रहे लोग अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
RKBHARATNEWS की टीम ने मामले की जानकारी और संबंधित पक्ष का पक्ष जानने के लिए संबंधित अधिकारियों से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो सका। संपर्क होने पर अधिकारियों का पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

