Homeउत्तर बस्तर* 7 वर्षों से ताले में उपस्वास्थ्य केंद्र, बिना ड्यूटी स्टाफ उठा...

* 7 वर्षों से ताले में उपस्वास्थ्य केंद्र, बिना ड्यूटी स्टाफ उठा रहा वेतन; भड़के ग्रामीणों ने दी कलेक्टर दफ्तर घेराव की चेतावनी,* आर. एल. कुलदीप की रिपोर्ट,,

* 7 वर्षों से ताले में उपस्वास्थ्य केंद्र, बिना ड्यूटी स्टाफ उठा रहा वेतन; भड़के ग्रामीणों ने दी कलेक्टर दफ्तर घेराव की चेतावनी,* आर. एल. कुलदीप की रिपोर्ट,,

दुर्गूकोंदल/मंगहुर,,

कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत मंगहुर से स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ के आश्रित ग्राम जवाहर खेड़ेगांव में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पिछले 7 वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शून्य हैं, लेकिन यहाँ पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी बिना कोई सेवा दिए हर महीने नियमित रूप से वेतन उठा रहे हैं।

बुधवार को इस अव्यवस्था से तंग आकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में एकत्रित हुए और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जो इस प्रकार हैं:

,उपस्वास्थ्य केंद्र को तत्काल नियमित रूप से शुरू किया जाए,

,वर्षों से गायब और अनुपस्थित कर्मचारियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए,

,संवेदनशील क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित और स्थाई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं,

,स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें,

,इलाज के अभाव में भटक रहे ग्रामीणों ने, दी आंदोलन की चेतावनी,

ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, मासूम बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। सामान्य बीमारी में भी लोगों को कोसों दूर इलाज के लिए भटकना पड़ता है।

ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि वर्षों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए यदि शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं की गईं और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES